नई Tata Nexon EV Facelift की बुकिंग हुई शुरू, डाउन पेमेंट जमा किया या नहीं!

Tata ने नई Nexon EV Facelift की Bookings भारत में शुरू कर दी है जिसे कंपनी 14 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। सिंगल चार्ज में ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 465 किमी तक चलेगी और 1 घंटे से कम समय में चार्ज हो जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई नैक्सॉन ईवी की बुकिंग शुरू
  • 21,000 रुपये टोकन में करें बुक
  • 14 सितंबर को लॉन्च होगी ईवी

Tata Nexon EV Facelift Bookings: टाटा मोटर्स ने नई नैक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट की बुकिंग भारत में शुरू कर दी है और कंपनी इसे 14 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और 21,000 रुपये टोकन देकर इस ईवी को बुक किया जा सकता है। टाटा नैक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक कंपनी की आधिकारिक डीलरशिप या ऑनलाइन इसकी बुकिंग करा सकते हैं। लुक और स्टाइल के मामले में पहले से जोरदार ये नई ईवी अब और भी आकर्षक हो गई है। टाटा नैक्सॉन ईवी का नया मॉडल तकनीकी रूप से बहुत उन्नत है और इसके साथ सेगमेंट में पहली बार कई फीचर्स दिए गए हैं।

2023 Tata Nexon EV Bookings Open

लुक और स्टाइल के मामले में पहले से जोरदार ये नई ईवी अब और भी आकर्षक हो गई है

कितनी बढ़ी कार की रेंज

नई टाटा नैक्सॉन ईवी को अब प्राइम और मैक्स की जगह लॉन्ग रेंज और मिड रेंज नामक वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इलेक्ट्रिक एसयूवी की रेंज भी 12 किमी बढ़कर सिंगल चार्ज में 465 किमी हो गई है। मिड रेंज वेरिएंट की बात करें जो इसकी रेंज 13 किमी बढ़कर 325 किमी तक पहुंच गई है। पिछले मॉडल के मुकाबले इसकी बैटरी की ताकत भी बढ़ा दी गई है और अब ये 106.4 किलोवाट ताकत और 2,500 एनएम पीक टॉर्क बनाती है। सिर्फ 8.9 सेकंड में ही नई नैक्सॉन ईवी 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है।

End of Feed