ऑटो न्यूज़

Tata Nexon EV 45 का बदल गया अंदाज, दो नए कलर ऑप्शन में पेश हुई ईवी

Tata Nexon EV Two New Colours: अगर आप भी एक नया इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की तैयारी में हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। टाटा मोटर्स की Nexon EV को अब दो नए कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Nexon EV 45 के इन दो नए कलर ऑप्शन की एक झलक भी पेश की है।

Tata Nexon EV 45

Tata Nexon EV 45 अब दो नए कलर में (Photo : TATA.ev X handle)

Tata Nexon EV Two New Colours: अगर आप भी एक नया इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की तैयारी में हैं और प्राइस, रेंज और फीचर्स के अलावा, लुक और स्टाइल को भी प्राथमिकता देते हैं तो Nexon EV एक अच्छा विकल्प हो सकती है। भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में ग्राहकों की पसंदीदा टाटा मोटर्स की Nexon EV को अब दो नए कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने अपने अलग-अलग ग्राहक वर्ग का ध्यान रखते हुए Nexon EV 45 मॉडल को दो नए कलर ऑप्शन में पेश किया है। टाटा मोटर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए Nexon EV 45 के इन दो नए कलर ऑप्शन की एक झलक भी पेश की है।

Nexon EV 45 के नए कलर

टाटा मोटर्स ने Nexon EV 45 को Pure Grey और Ocean Blue कलर में पेश किया है। दोनों कलर ऑप्शन में ईवी की रूफ ब्लैक कलर की नजर आती है। नए कलर ऑप्शन को जोड़कर कंपनी ने अपने ग्राहकों को ज्यादा पर्सनलाइजेशन का मौका दिया है। हालांकि, नए कलर अपडेट के अलावा Nexon EV 45 में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि इस मॉडल की रेंज और फीचर्स पहले जैसी ही शानदार क्षमता के साथ उपलब्ध रहेंगे।

कितनी है कीमत

भारत में Nexon EV की कीमतें 12.49 लाख रुपए से लेकर 17.49 लाख रुपए (ex‑showroom) के बीच पड़ती है। वहीं, 45 kWh बैटरी वर्जन की कीमतें लगभग 13.99 लाख रुपए से शुरू होती है। यह बैटरी पैक Nexon EV को लंबी दूरी तय करने की क्षमता प्रदान करता है और 45 kWh बैटरी वाले वेरिएंट के साथ रेंज और पावर दोनों बेहतर होती हैं।

टाटा Nexon EV क्यों है खास

टाटा Nexon EV को भारत में EV क्रांति की शुरुआत करने वाले मॉडलों में गिना जाता है। इसके पुराने वर्जनों ने बाजार में EV टेक्नोलॉजी के प्रति ग्राहकों का विश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, दिसंबर 2025 में Nexon EV ने 1 लाख से अधिक यूनिट की बिक्री भी पार की थी।

कौन-से ग्राहकों को पसंद आएगी ईवी

रंगों के नए विकल्प ग्राहकों को अपनी गाड़ी को अपने पसंद के हिसाब से चुनने में मदद करते हैं। EV खरीदने वाले अधिकतर ग्राहक अब केवल टेक्नोलॉजी या रेंज नहीं, बल्कि स्टाइल और पर्सनलाइजेशन को भी अहम मानते हैं। दो नए डुअल‑टोन कलर के आने से Nexon EV 45 उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है, जो EV खरीदते समय डिजाइन और कलर के विकल्पों को भी प्राथमिकता देते हैं।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article