Tata Motors भारत में करने वाली है Sierra की वापसी, धमाल मचा देगी नई SUV

New Tata Sierra SUV Launch Timeline: टाटा मोटर्स 2025 के दूसरे हाफ में इस शानदार एसयूवी की देश में वापसी करेगी। कंपनी इस एसयूवी को पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन में लॉन्च करने वाली है। कर्व और कर्व ईवी की तर्ज पर नई टाटा सिएरा को भी क्रमशः अगस्त 2025 और सितंबर 2025 में लाया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा सिएरा जल्द करेगी देश में वापसी
  • ICE और इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी
  • जोरदार होगी सिएरा एसयूवी का स्टाइल

New Tata Sierra SUV Launch Timeline: टाटा मोटर्स बहुत जल्द भारतीय मार्केट में नई सिएरा लॉन्च करने वाली है। कंपनी 2025 के दूसरे हाफ में इस शानदार एसयूवी की देश में वापसी करेगी। कंपनी इस एसयूवी को पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन में लॉन्च करने वाली है। कर्व और कर्व ईवी की तर्ज पर नई टाटा सिएरा को भी क्रमशः अगस्त 2025 और सितंबर 2025 में लाया जा सकता है। यानी अगले त्योहारी सीजन के लिए कंपनी की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। ये बहुत जोरदार कार है जिसे 2000 के दशक में काफी पसंद किया गया था।

New Tata Sierra ICE And EV To Launch In Second Half Of 2025

कंपनी इस एसयूवी को पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन में लॉन्च करने वाली है

जोरदार लुक वाली एसयूवी

नई टाटा सिएरा का लुक बहुत जोरदार है और इसे बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसका नाम एटलस है जिसका मतलब अडेप्टिव टेक फॉर्वर्ड लाइफस्टाइल है। इस प्लेटफॉर्म पर कंपनी आने वाले समय में एसयूवी, एमपीवी और सेडान तैयार करेगी। कुछ समय पहले ये जानकारी भी मिली थी कि आईसीई वर्जन टाटा सिएरा को 4-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा। यानी ये प्लेटफॉर्म 4 बाय 4 सिस्टम के अनुकूल है। अगर नई सिएरा को 4-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है तो ये 2020 में बंद हो चुकी टाटा सफारी स्टॉर्म के बाद ब्रांड की दूसरी 4 बाय 4 कार बन जाएगी।

End of Feed