ऑटो न्यूज़

Tata अपने कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग करेगी आसान, इनसे मिलाया हाथ

Tata Electric Commercial Vehicles Charging: टाटा कमर्शियल ईवी चार्जिंग: टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करने को डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और थंडरप्लस सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी की बुधवार को घोषणा की। इसके तहत देश भर में इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों के लिए 250 नए फास्ट-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

Image

देश भर में इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों के लिए 250 नए फास्ट-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा इलेक्ट्रिक सीवी चार्जिंग होगी बेहतर
  • चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में विस्तार करेगी टाटा
  • 250 नए फास्ट-चार्जिंग स्टेशन का प्लान

Tata Electric Commercial Vehicles Charging: टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों (सीवी) के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करने को डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और थंडरप्लस सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी की बुधवार को घोषणा की। दोनों पक्षों के बीच इस बारे में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए है। इसके तहत देश भर में इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों के लिए 250 नए फास्ट-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

540 नए चार्जिंग स्टेशन

टाटा मोटर्स की ओर से जारी बयान के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे और कोच्चि सहित 50 से अधिक शहरों में रणनीतिक रूप से स्थित ये नए चार्जिंग स्टेशन 540 वाणिज्यिक वाहन चार्जिंग पॉइंट के मौजूदा नेटवर्क को बढ़ाएंगे।

इलेक्ट्रिक सीवी को प्रोत्साहन

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के उपाध्यक्ष एवं कारोबार प्रमुख (एससीवी एवं पीयू) विनय पाठक ने कहा, ‘‘ वे मार्ग जिनका अधिक इस्तेमाल किया जाता है उन पर उपलब्ध चार्जिंग अवसंरचना का विस्तार करने से अधिक ग्राहक इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। वाहन का चार्ज रहने का समय बेहतर होगा, जिससे राजस्व तथा लाभप्रदता बढ़ेगी, साथ ही यह स्वच्छ व हरित पर्यावरण में योगदान देगा।’’

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article