ऑटो न्यूज़

Tata Motors और Bajaj Auto की सेल्स रिपोर्ट, जानें कितनी घटी-बढ़ी दोनों की बिक्री

Tata Motors And Bajaj Auto Sales Report: पिछले महीने टाटा मोटर्स की कुल घरेलू बिक्री आठ प्रतिशत घटकर 70,006 इकाई रही, जो एक साल पहले अगस्त महीने में 76,261 इकाई थी। दूसरी तरफ बजाज ऑटो की बिक्री निर्यात को मिलाकर सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़ गई है।

Image

टाटा मोटर्स ने कहा कि एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने 78,010 वाहन बेचे थे।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा मोटर्स की बिक्री में आई गिरावट
  • बजाज ऑटो ने दर्ज की बड़ी बढ़ोतरी
  • सालाना आधार पर बजाज को मुनाफा

Tata Motors And Bajaj Auto Sales Report: टाटा मोटर्स की कुल थोक बिक्री अगस्त में आठ प्रतिशत घटकर 71,693 इकाई रही। टाटा मोटर्स ने रविवार को एक बयान में कहा कि एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने 78,010 वाहन बेचे थे। पिछले महीने कंपनी की कुल घरेलू बिक्री आठ प्रतिशत घटकर 70,006 इकाई रही, जो एक साल पहले अगस्त महीने में 76,261 इकाई थी। दूसरी तरफ बजाज ऑटो की बिक्री निर्यात को मिलाकर सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़ गई है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री घटी

इसमें कहा गया है कि घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित कुल यात्री वाहनों की बिक्री तीन प्रतिशत घटकर 44,142 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 45,513 इकाई थी। घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री सालाना आधार पर तीन प्रतिशत घटकर 25,864 इकाई रही जो अगस्त 2023 में 30,748 इकाई थी।

बजाज ऑटो की बिक्री बढ़ी

मोटर वाहन विनिर्माता बजाज ऑटो की अगस्त में निर्यात सहित कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 3,97,804 इकाई हो गई। कंपनी की अगस्त 2023 में कुल थोक बिक्री 3,41,648 इकाई रही थी। बजाज ऑटो ने बयान में कहा, कुल घरेलू बिक्री (वाणिज्यिक वाहनों सहित) अगस्त में 24 प्रतिशत बढ़कर 2,53,827 इकाई हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में बिक्री 2,05,100 इकाई रही थी। बयान के अनुसार, समीक्षाधीन महीने में कुल निर्यात पांच प्रतिशत बढ़कर 1,43,977 इकाई हो गया, जो अगस्त 2023 में 1,36,548 वाहन था।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article