ऑटो न्यूज़

बेच देंगे अपनी पुरानी कार जब देखेंगे 2024 Tata Nexon का लुक, लॉन्च को तैयार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 13, 2023, 06:53 PM IST

Tata Motors देश में जल्द ही Nexon Compact SUV का Facelift Model लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. कंपनी ने 2024 नैक्सॉन को दिखने में मौजूदा मॉडल के मुकाबले पूरी तरह बदल दिया है.

Image

2024 नैक्सॉन ईवी मौजूदा मॉडल के मुकाबले बिल्कुल अलग है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 टाटा नैक्सॉन लॉन्च को तैयार
  • मौजूदा मॉडल से बिल्कुल जुदा लुक
  • नए फीचर्स के साथ जोरदार सेफ्टी

2024 Tata Nexon Facelift Spotted Testing: टाटा मोटर्स बहुत जल्द ग्राहकों की चहेती नैक्सॉन का 2024 मॉडल फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है. हाल में इस नए मॉडल को पहाड़ों की बर्फीली वादियों में टेस्टिंग के दौर से गुजारा जा रहा है जो दिखने में मौजूदा मॉडल से बहुत अलग है. इसे बिल्कुल नई डिजाइन और स्टाइल के साथ मार्केट में लाया जा रहा है और इसी साल दिवाली तक टाटा मोटर्स इसे पेश कर सकती है. 2024 नैक्सॉन ईवी मौजूदा मॉडल के मुकाबले बिल्कुल अलग है और टाटा कर्व कॉन्सेप्ट से नई कार बहुत प्रेरित नजर आ रही है.

नया क्या है 2024 टाटा नैक्सॉन में

नई जनरेशन टाटा नैक्सॉन के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिला है जो एलईडी डीआरएल के साथ दिखाई दिया है. यहां नए अलॉय व्हील्स और आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स भी नजर आए हैं, इसके अलावा नई नैक्सॉन अब बहुत कुछ सफारी और हैरियर एसयूवी जैसी दिखने लगी है. कार के पिछले हिस्से में नए एलईडी टेललैंप्स लगे हैं जो मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी पतले हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि पिछले हिस्से में दोनों लाइट्स को जोड़ता एक लाइटबार दिया जाएगा.

कैसा होगा इंटीरियर और इंजन

नई नैक्सॉन के साथ अपडेटेड इंटीरियर मिलने वाला है जो नई अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड डिजाइन के साथ आएगा. यहां 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है जो नए पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का साथी बनेगा. 2024 नैक्सॉन को 1.5-लीटर डीजल इंजन मिल सकता है जो 108 बीएचपी ताकत और 260 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. टाटा मोटर्स यहां नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दे सकती है जो 123 बीएचपी ताकत और 225 एनएम पीक टॉर्क बनाता है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article