2024 Tata Nexon Spotted Testing: टाटा मोटर्स बीते कुछ महीने से नई जनरेशन नैक्सॉन कॉम्पैक्ट एसयूवी पर काम कर रही है. नई टाटा नैक्सॉन फेसलिफ्ट को हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिससे साफ होता है कि कंपनी इसे जल्द भारत में लॉन्च करने वाली है. इसे बिल्कुल नई डिजाइन और स्टाइल के साथ मार्केट में लाया जा रहा है और इसी साल दिवाली तक टाटा मोटर्स इसे पेश कर सकती है. 2024 नैक्सॉनी मौजूदा मॉडल के मुकाबले बिल्कुल अलग है और टाटा कर्व कॉन्सेप्ट से नई कार बहुत प्रेरित नजर आ रही है.

New Gen Tata Nexon
नया क्या है 2024 टाटा नैक्सॉन में
नई जनरेशन टाटा नैक्सॉन के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिला है जो एलईडी डीआरएल के साथ दिखाई दिया है. यहां नए अलॉय व्हील्स और आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स भी नजर आए हैं, इसके अलावा नई नैक्सॉन अब बहुत कुछ सफारी और हैरियर एसयूवी जैसी दिखने लगी है. कार के पिछले हिस्से में नए एलईडी टेललैंप्स लगे हैं जो मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी पतले हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि पिछले हिस्से में दोनों लाइट्स को जोड़ता एक लाइटबार दिया जाएगा.
कैसा होगा इंटीरियर और इंजन
नई नैक्सॉन के साथ अपडेटेड इंटीरियर मिलने वाला है जो नई अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड डिजाइन के साथ आएगा. यहां 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है जो नए पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का साथी बनेगा. 2024 नैक्सॉन को 1.5-लीटर डीजल इंजन मिल सकता है जो 108 बीएचपी ताकत और 260 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. टाटा मोटर्स यहां नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दे सकती है जो 123 बीएचपी ताकत और 225 एनएम पीक टॉर्क बनाता है.
