त्योहारी सीजन में TATA का बंपर डिस्काउंट, Nexon EV पर बचेंगे पूरे 3 लाख रुपये

Tata Nexon EV Festive Discounts: टाटा मोटर्स ने भारत में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही अपनी कारों पर धमाकेदार डिस्काउंट दिए हैं। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी पर 3 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया है। इस बंपर डिस्काउंट का फायदा 31 अक्टूबर 2024 तक उठाया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • त्योहारी सीजन में टाटा के बंपर ऑफर्स
  • धमाकेदार डिस्काउंट पर मिल रहीं कारें
  • नैक्सॉन ईवी पर बचा सकते हैं 3 लाख

Tata Nexon EV Festive Discounts: त्योहारी सीजन शुरू हो गया है और बिक्री में बढ़ोतरी के लिए टाटा मोटर्स ने नैक्सॉन ईवी पर जोरदार डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी पर 3 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया है। इस बंपर डिस्काउंट का फायदा 31 अक्टूबर 2024 तक उठाया जा सकता है। कंपनी ने हाल में इसके पेट्रोल-डीजल वेरिएंट पर भी छूट दी है और ग्राहक इस एसयूवी के आईसीई वेरिएंट पर भी 1.80 लाख रुपये तक फायदा उठा सकते हैं। टाटा ने पंच ईवी पर भी 1.20 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया है, वहीं कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी पर ग्राहक 40,000 रुपये तक बचा सकते हैं।

Tata Offering Huge Discounts On Nexon EV

इस बंपर डिस्काउंट का फायदा 31 अक्टूबर 2024 तक उठाया जा सकता है

फीचर्स कौन-कौन से मिले

2023 टाटा नैक्सॉन ईवी को कई नए फीचर्स दिए गए हैं जिनमें सबसे आकर्षक दो बड़े साइज के स्क्रीन हैं। यहां 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिटस्म मिला है इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 10.25-इंच का है। स्टीयरिंग पर अब पैडल शिफ्टर मिला है, इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, वायरलेस चार्जर, वॉइस कमांड फंक्शन, हाइट अडजस्टेबल और वेंटिलेटेड अगली सीट्स, एयर प्यूरिफायर और सबवूफर वाले जेबीएल साउंड सिस्टम के साथ सनरूफ दी गई है। इसके अगले हिस्से में पूरे बोनट को घेरता एलईडी लाइटबार दिया गया है और कंपनी ने 7 रंगों में इसे उपलब्ध कराया है।

End of Feed