Tata Punch EV पर बंपर दिवाली डिस्काउंट, तगड़ी बचत और पेट्रोल का झंझट खत्म

TATA Punch EV Diwali Discount: टाटा मोटर्स ने भारत में पंच के इलेक्ट्रिक अवतार पर 26,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। इस डिस्काउंट में 20,000 रुपये की नकद छूट और 6,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। टाटा पंच ईवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10 लाख रुपये से भी कम है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पंच पर मिला दिवाली डिस्काउंट
  • पेट्रोल का झंझट की खत्म हो जाएगा
  • मोटी बचक पर मिलेगी इलेक्ट्रिक कार

TATA Punch EV Diwali Discount: टाटा मोटर्स की पंच ईवी को देश में खासा पसंद किया जाने लगा है और कंपनी ने त्योहारी सीजन में इस ईवी पर अच्छा डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने भारत में पंच के इलेक्ट्रिक अवतार पर 26,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। इस डिस्काउंट में 20,000 रुपये की नकद छूट और 6,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। टाटा पंच ईवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10 लाख रुपये से भी कम है। इस इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी पर कंपनी ने 31 अक्टूबर 2024 तक कुल 1.20 लाख रुपये तक छूट दी है। कुल मिलाकर बड़ी बचत के साथ नई पंच इलेक्ट्रिक खरीद सकते हैं।

Tata Punch EV Diwali Discounts

Tata Punch EV पर कंपनी ने 31 अक्टूबर 2024 तक कुल 1.20 लाख रुपये तक छूट दी है

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

टाटा पंच ईवी के साथ दो बैटरी पैक मिले हैं जिनमें पहला 25 किलोवाट-आर क्षमता वाला है, ये सिंगल चार्ज में 315 किमी तक चलाई जा सकमी है। दूसरे नंबर पर 35 किलोवाट-आर बैटरी पैक आता है जो फुल चार्ज में 421 किमी तक रेंज देता है। यहां 3.3 किलोवाट वॉल बॉक्स चार्जर और 7.2 किलोवाट फास्ट चार्जर के विकल्प मिले हैं। पंच ईवी 50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर भी सपोर्ट करती है, इसकी मदद से ईवी को 10-80 प्रतिशत तक सिर्फ 56 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

End of Feed