Mahindra XUV300 Diwali Discount: महिंद्रा ने कुछ समय पहले ही नई XUV 3एक्स0 भारत में लॉन्च की है जिसकी जोरदार डिमांड कंपनी को मिल रही है। अब महिंद्रा ने XUV300 के 2023 प्रोडक्शन मॉडल के लिए कंपनी स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर चला रही है। इस सस्ती एसयूवी पर महिंद्रा 1.80 लाख रुपये तक डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को स्टॉब बाकी रहने तक ही ये डिस्काउंट मिलेगा, क्योंकि कंपनी ने 2024 में नई XUV 3एक्स0 का उत्पादन शुरू कर दिया था। बता दें कि बहुत ज्यादा स्टॉक बाकी नहीं रह गया है, यानी देर करने पर चुनिंदा कलर और वेरिएंट शायद ना मिल पाएं।
नई 3एक्स0 की जोरदार डिमांड
नई XUV 3X0 को 9 ट्रिम्स - एमएक्स1, एमएक्स2, एमएक्स2 प्रो, एमएक्स3, एमएक्स3 प्रो, एएक्स5, एएक्स एल, एएक्स7 और एएक्स7 एल में पेश किया गया है। बेसलुक की बात करें तो XUV300 के मुकाबले नई XUV 3X0 बिल्कुल अलग है। कार के एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट पूरी तरह अलग डिजाइन के हैं, वहीं एलईडी डीआरएल का आकार भी बदल गया है। नई ग्रिल, नए बंपर्स और सी-शेप के एलईडी टेललाइट्स इसे आकर्षक बनाते हैं और पिछले हिस्से में लगा एलईडी लाइट बार इसपर चार चांद लगाता है। भारत में इस एसयूवी की जोरदार डिमांड बनी हुई है।
फीचर्स में जोरदार SUV
महिंद्रा XUV 3X0 के केबिन को भी लगभग पूरी तरह बदल दिया गया है। इसका डैशबोर्ड काफी आकर्षक है और यहां आपको 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेंगे। इसके साथ ही एसयूवी के बूट स्पेस को भी 257 लीटर से बढ़ाकर 295 लीटर कर दिया गया है। यहां डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक्स, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और कारप्ले, एलेक्सा इंटीग्रेशन, 7-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं।
ADAS और इंजन धांसू
सेफ्टी की बात करें तो 3X0 के टॉप मॉडल को 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस दिया गया है। इसकी मदद से अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन कीप असिस्ट, स्पॉट मॉनिटरिंग, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स, हिल डिसेंट कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट के अलावा व्हीकल डायनामिक कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। महिंद्रा XUV 3X0 के साथ 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110 बीएचपी ताकत और 200 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन भी मिला है जो 115 बीएचपी ताकत और 300 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।
