Tata Harrier और Safari पर धाकड़ डिस्काउंट, हाथ से जाने ना दें ये सुनहरा मौका

Tata Harrier And Safari Discount: टाटा मोटर्स ने हैरियर और सफारी एसयूवी पर 2.75 लाख रुपये तक डिस्काउंट नवंबर 2024 के लिए दिया है। बता दें कि 2023 मॉडल को 2.75 लाख तक डिस्काउंट दिया गया है, वहीं इसके 2024 मॉडल पर सिर्फ 25,000 रुपये की छूट मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा हैरियर और सफारी पर डिस्काउंट
  • 2.75 लाख रुपये तक बचत कर पाएंगे
  • नवंबर 2024 में कंपनी ने दिया ऑफर

Tata Harrier And Safari Discount: टाटा मोटर्स ने हाल ही में खामोशी से हैरियर और सफारी को दो नए रंगों और एडीएएस फीचर्स से अपडेट किया है। अब कंपनी ने इसपर 2.75 लाख रुपये तक डिस्काउंट नवंबर 2024 के लिए दिया है। बता दें कि 2023 मॉडल को 2.75 लाख तक डिस्काउंट दिया गया है, वहीं इसके 2024 मॉडल पर सिर्फ 25,000 रुपये की छूट मिलेगी। इन दोनों एसयूवी के साथ कंपनी ने अब लेन कीप असिस्ट और लेन सेंटरिंग असिस्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। सफारी और हैरियर के वो ग्राहक जिनके पास एडवेंचर प्लस ए, फियरलेस प्लस और अकंपलिश्ड प्लस वेरिएंट है, वो नजदीकी टाटा डीलरशिप पर जाकर अपनी एसयूवी अपडेट करा सकते हैं।

Tata Harrier And Safari November Discounts

कंपनी ने इसपर 2.75 लाख रुपये तक डिस्काउंट नवंबर 2024 के लिए दिया है

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली

सितंबर 2024 में ही भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट में हैरियर और टाटा सफारी को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इन दोनों एसयूवी का पहले भी क्रैश टेस्ट हो चुका है और ग्लोबल एनकैप ने इन्हें 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी थी जो सबसे अच्छी सुरक्षा रेटिंग होती है। टाटा हैरियर और सफारी दोनों की बिल्ड क्वालिटी जोरदार है और इन गाड़ियों को 32 में से 30.08 अंक वयस्कों की सुरक्षा के लिए मिले हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से इन दोनों एसयूवी को 44.54 नंबर मिले हैं जिससे 5-स्टार रेटिंग में चार-चांद लग गए हैं।

End of Feed