ऑटो न्यूज़

TATA का नेशनल एक्सचेंज कार्निवल हुआ शुरू, ग्राहकों को मिलेंगे 60,000 रुपये तक फायदे

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 6, 2023, 01:43 PM IST

Tata Motors ने देश में National Exchange Carnival शुरू किया है जिसमें ग्राहकों को 4 से 15 फरवरी के बीच नई कार की खरीद पर 60,000 रुपये तक फायदा मिलेगा. कंपनी ने ग्राहकों को ये फायदा 12 दिन तक दिया है.

Image

नेशनल एक्सचेंज कार्निवल में कंपनी चुनिंदा कार की खरीद पर 60,000 रुपये तक ऑफर्स दे रही है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा मोटर्स ने पेश किया एक्सचेंज कार्निवल
  • 4 से 15 फरवरी तक मिलेगा बंपर डिस्काउंट
  • बिना झंझट पुरानी कार का होगा आंकलन

Tata National Exchange Carnival: टाटा कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो कंपनी आपके लिए एक जोरदार ऑफर लेकर आई है. टाटा मोटर्स ने नेशनल एक्सचेंज कार्निवल की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत ग्राहकों को नजदीकी डीलरशिप नई कार की खरीद पर जोरदार डिस्काउंट देने वाली है. 12 दिन तक चलने वाले इस नेशनल एक्सचेंज कार्निवल में कंपनी चुनिंदा कार की खरीद पर 60,000 रुपये तक ऑफर्स दे रही है. बता दें कि 4 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक ग्राहक इस कार्निवल का फायदा देशभर की 250 टाटा डीलरशिप पर जाकर उठा सकते हैं.

मिनटों में पुरानी कार की कीमत आंकी जाएगी

नेशनल एक्सचेंज कार्निवल को लेकर बात करते हुए टाटा मोटर्स की सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर केयर के वाइस प्रेसिडेंट राजन अंबा ने कहा, “टाटा मोटर्स में हम हमेशा ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से उन्हें बेहतरीन अनुभव देने के लिए तत्पर हैं. इस नेशनल एक्सचेंज कार्निवल के अंतर्गत हमारे प्री ओन्ड कार बिजनेस द्वारा बिना झंझट ग्राहकों की पुरानी कार का आंकलन किया जाएगा. मुझे विश्वास है कि कंपनी की इस पहल से ग्राहकों को अपनी टाटा कार अपग्रेड करने में बहुत आसानी होगी.”

हाल में शुरू हुई टिआगो ईवी की डिलीवरी

टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले ही भारत में अपनी सबसे सस्ती कार टिआगो का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया है जिसे ग्राहकों की दमदार प्रतिक्रिया मिलने लगी है. टिआगो ईवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है जो 11.79 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी ने पहले ही 20,000 बुकिंग्स इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के लिए हासिल कर ली हैं और इतने दमदार रिस्पॉन्स को देखते हुए ईवी के अगले 10,000 ग्राहकों को भी इंट्रोडक्टरी कीमत मुहैया कराई है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article