भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक सनरूफ वाली टाटा अल्ट्रोज भारत में लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 27, 2023, 12:48 PM IST

Tata Motors ने पॉपुलर अल्ट्रोज का XM (S) वेरिएंट लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 7.35 लाख रुपये तय की गई है। अब ये कार इलेक्ट्रिक सनरूफ वाली भारत की सबसे सस्ती प्रीमियम हैचबैक बन गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा अल्ट्रोज एक्सएम एस वेरिएंट लॉन्च
  • इलेक्ट्रिक सनरूफ वाली सबसे सस्ती कार
  • 7.35 लाख रुपये रखी एक्सशोरूम कीमत

Tata Altroz XM (S): टाटा मोटर्स हाल में ग्राहकों के बीच पॉपुलर अल्ट्रोज प्रीमियम हैचबैक का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। टाटा अल्ट्रोज एक्सएम -एस- की बिक्री शुरू हो चुकी है जो भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक सनरूफ वाली प्रीमियम हैचबैक बन गई है। टाटा अल्ट्र्रोज एक्सएम -एस- की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 7.35 लाख रुपये रखी गई है। इस मॉडल की जगह एक्सएम और एक्सएम प्लस के बीच की है। बता दें कि कंपनी ने एक्सएम वेरिएंट के अलावा इलेक्ट्रिक सनरूफ अब बाकी सभी वेरिएंट्स को दी है। एक्सएम के मुकाबले अल्ट्रोज XM (S) की कीमत 45,000 रुपये ज्यादा है।

Tata Altroz XM S

एक्सएम के मुकाबले अल्ट्रोज XM (S) की कीमत 45,000 रुपये ज्यादा है।

नए में क्या-क्या मिला

टाटा मोटर्स ने Altroz XM (S)के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ के अलावा आर16 व्हील कवर्स, स्टीयरिंग पर कंट्रोल्स, अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, प्रीमियम रूफलाइन, रिमोट कीलेस एंट्री, अगले हिस्से में यूएसबी पोर्ट और फॉलो मी होम हेडलैंप्स दिए गए हैं। सेफ्टी पर नजर डालें तो टाटा अल्ट्रोज के साथ दो एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्रे स्वे कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर्स और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

End of Feed