Tata Motors की बिक्री में 7 प्रतिशत की गिरावट, इतनी यूनिट जनवरी में बेच पाई कंपनी

Tata Motors Sales Result: कंपनी ने जनवरी, 2024 में 86,125 इकाइयां बेचीं थीं। टाटा मोटर ने बयान में कहा कि उसकी कुल घरेलू बिक्री पिछले महीने यानी जनवरी में सालाना आधार पर सात प्रतिशत घटकर 78,159 इकाई रह गई जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 84,276 इकाई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा मोटर्स की बिक्री घटी
  • 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज
  • जनवरी 2025 का आंकड़ा

Tata Motors Sales Result: टाटा मोटर्स की कुल वाहन बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर सात प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,304 इकाई रह गई। कंपनी ने जनवरी, 2024 में 86,125 इकाइयां बेचीं थीं। टाटा मोटर ने बयान में कहा कि उसकी कुल घरेलू बिक्री पिछले महीने यानी जनवरी में सालाना आधार पर सात प्रतिशत घटकर 78,159 इकाई रह गई जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 84,276 इकाई थी।

Tata Motors January Sales

कंपनी ने जनवरी, 2024 में 86,125 इकाइयां बेचीं थीं

पैसेंजर वाहनों की बिक्री घटी

जनवरी, 2025 में कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 31,988 इकाई रही जबकि पिछले साल इसी महिने में यह 32,092 इकाई थी। जनवरी में कुल यात्री वाहनों की बिक्री 11 प्रतिशत घटकर 48,316 इकाई रह गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 54,033 इकाई थीं।

End of Feed