ऑटो न्यूज़

आ गया Honda City का नया एपेक्स एडिशन, जानें इसमें क्या कुछ है खास और नया

होंडा सिटी भारत में काफी पॉपुलर फैमिली सेडान कारों में से एक है। साल 2023 में होंडा ने सिटी का नया जनरेशन मॉडल भारत में पेश किया गया था। फिलहाल लोग होंडा सिटी के 2025 वाले नए जनरेशन मॉडल का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच कंपनी ने होंडा सिटी का नया और लिमिटेड एपेक्स एडिशन लॉन्च किया है। आइये जानते हैं कि होंडा सिटी के एपेक्स एडिशन में आपको क्या कुछ खास और नया देखने को मिलता है।

Image

आ गया Honda City का नया एपेक्स एडिशन

Photo : Times Now Digital

Honda City Apex Edition: जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा की कई कारें भारत में काफी पॉपुलर हैं। इन्हीं में से एक फैमिली सेडान कार, होंडा सिटी भी है। साल 2023 में होंडा ने सिटी का नया जनरेशन वाला मॉडल भारत में लॉन्च किया था। इस मॉडल को लॉन्च हुए लगभग 2 साल होने वाले हैं और अब लोग होंडा सिटी के नए 2025 मॉडल का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच कंपनी ने भारत में होंडा सिटी का नया एपेक्स एडिशन लॉन्च किया है। यह कार का लिमिटेड एडिशन मॉडल होगा और स्टैण्डर्ड मॉडल के मुकाबले होंडा सिटी में कुछ अतिरिक्त एक्सेसरीज देखने को मिलती हैं जिनके बारे में हम यहां आपको बता रहे हैं।

होंडा सिटी एपेक्स एडिशन की कीमत

इससे पहले कि हम आपको होंडा सिटी के एपेक्स एडिशन में मौजूद फीचर्स के बारे में बताएं, आइये कार के इस स्पेशल लिमिटेड एडिशन की कीमत के बारे में जान लेते हैं। जहां होंडा की फैमिली सेडान के स्टैण्डर्ड मॉडल की शुरुआती कीमत 13.05 लाख रुपये से शुरू होती है, वहीं होंडा सिटी एपेक्स मॉडल की शुरुआती कीमत 13.30 लाख रुपये है। कार के स्टैण्डर्ड मॉडल और एपेक्स एडिशन के मॉडल की वभिन्न कीमतों के बारे में आप नीचे दी जा रही टेबल के माध्यम से जान सकते हैं।

स्टैण्डर्ड मॉडलएपेक्स एडिशन मॉडल
मॉडल का नामकीमत (लाख रुपये)कीमत (लाख रुपये)
VMT 13.05 लाख रुपये 13.30 लाख रुपये
VCVT 14.30 लाख रुपये 14.55 लाख रुपये
VX MT 14.12 लाख रुपये 14.37 लाख रुपये
VX CVT15.37 लाख रुपये 15.62 लाख रुपये

होंडा सिटी एपेक्स एडिशन में क्या है खास

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि होंडा सिटी एपेक्स एडिशन में स्टैण्डर्ड मॉडल के मुकाबले कुछ खास एक्सेसरीज ऑफर की जाती हैं। ये एक्सेसरीज प्रमुख रूप से कार के इंटीरियर में मौजूद हैं। होंडा सिटी एपेक्स एडिशन में आपको कार के दरवाजे की पैडिंग के साथ-साथ इंस्ट्रूमेंट कंसोल और पैनल पर लैदर फिनिश मिलती है। इसके साथ ही एपेक्स एडिशन मॉडल में नए सीट कवर और कुशन भी देखने को मिलते हैं। एपेक्स एडिशन मॉडल में कार की डोर पॉकेट और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के पास नई एम्बिएन्ट लाइटिंग भी देखने को मिलती है। कार की बॉडी पर एपेक्स एडिशन की बैजिंग भी मिलती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article