ऑटो न्यूज़

Tata की सस्ती कारें अब हुईं महंगी, जानें कितनी बढ़ी Tiago से Punch तक कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 16, 2023, 01:41 PM IST

Tata Motors ने पहले महंगी Harrier और Safari SUV की कीमत में इजाफा किया था, अब कंपनी ने अपनी सस्ती कारों - Tiago, Tigor, Altroz और Punch के दाम में बढ़ोतरी की है. इसकी वजह जल्द लागू होने वाले BS6 2 नियम हैं.

Image

इस लिस्ट में टाटा अल्ट्रोज से लेकर टाटा पंच और टिआगो से टिगोर तक सभी कारें शामिल हैं

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कारों की कीमत में हुआ इजाफा
  • पंच से अल्ट्रोज और टिआगो शामिल
  • बीएस6 2 ईंधन नियम जल्द होंगे लागू

Tata Cars Price Hike: टाटा मोटर्स ने बीएस6 2 अपडेट के हिसाब से अपनी सभी गाड़ियों को अपडेट कर लिया है जिसके चलते सभी कारों की कीमत में इजाफा भी देखने को मिला है. पहले कंपनी ने सफारी और हैरियर की कीमत में 25,000 रुपये बढ़ोतरी की थी, अब हम आपको बता रहे हैं बाकी सभी मॉडल्स की कीमत कितनी बढ़ाई गई है. इस लिस्ट में टाटा अल्ट्रोज से लेकर टाटा पंच और टिआगो से टिगोर तक सभी कारें शामिल हैं.

टाटा अल्ट्रोज

टाटा ने इस प्रीमियम हैचबैक के सभी पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स को अब आईडल स्टार्ट-स्टॉप तकनीक सामान्य तौर पर मुहैया कराई गई है. इसके चलते अल्ट्रोज के पेट्रोल पेरिएंट की कीमत 10,000 रुपये बढ़ा दी गई है, वहीं डीजल पेरिवंट अब 15,000 रुपये महंगा हो गया है. कार के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट के दाम 5,000 से 15,000 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं.

टाटा पंच

टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले लॉन्च हुए पंच काजीरंगा एडिशन की बिक्री बंद कर दी है जिसके बाद ये माइक्रो एसयूवी सिर्फ केमो स्पेशल एडिशन में उपलब्ध है. टाटा पंच के प्योर वेरिएंट की कीमत 3,000 रुपये बढ़ा दी गई है, वहीं बाकी वेरिएंट्स के दाम में 10,000 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया है.

टाटा टिआगो

टाटा टिआगो के साथ हाल में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिला है. इसके अलावा कंपनी ने पेट्रोल मॉडल की कीमत 15,000 रुपये बढ़ा दी है. पंच सीएनजी रेंज की बात करें तो इसकी कीमत 9,000 से 15,000 रुपये तक बढ़ाई गई है. टिआगो एनआरजी के दाम भी 12,000-15,000 रुपये तक बढ़ाए गए हैं.

टाटा टिगोर

टाटा की किफायती और दमदार लुक वाली टिगोर सेडान पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में उपलब्ध कराई जाती है. टाटा मोटर्स ने हाल में वेरिएंट्स के हिसाब से इस कार की कीमत 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक बढ़ा दी है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article