टाटा मोटर्स ने श्रीलंका के बाजारों में एंट्री; पंच, नेक्सन सहित कई गाड़ियां हुईं लॉन्च

टाटा मोटर्स की एसयूवी की बड़ी रेंज पेश की गई, जिसमें टाटा पंच, टाटा नेक्सन और टाटा कर्व शामिल थे।इसके अलावा, टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक हैचबैक टियागो.ईवी को लॉन्च किया। टाटा मोटर्स की सभी यात्री कारें तीन साल या 1,00,000 किलोमीटर की मैन्युफैक्चरर वारंटी के साथ आएंगी, जबकि इलेक्ट्रिक कारें तीन साल या 1,25,000 किलोमीटर की मैन्युफैक्चरर वारंटी के साथ आएंगी।

टाटा मोटर्स ने वैश्विक विस्तार करते हुए गुरुवार को अपना ऑल-न्यू पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पोर्टफोलियो श्रीलंका में लॉन्च किया। भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी ने अपने साझेदार डीआईएमओ के साथ मिलकर पड़ोसी देश में यात्री वाहनों और ईवी की नई रेंज लॉन्च की।

Tata Punch Facelift

टाटा मोटर्स।

इस लॉन्च इवेंट में टाटा मोटर्स की एसयूवी की बड़ी रेंज पेश की गई, जिसमें टाटा पंच, टाटा नेक्सन और टाटा कर्व शामिल थे।इसके अलावा, टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक हैचबैक टियागो.ईवी को लॉन्च किया। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार प्रमुख यश खंडेलवाल ने कहा, "हम श्रीलंका में आकर बहुत उत्साहित हैं। टाटा मोटर्स ने पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं और नए, गेम-चेंजिंग प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के साथ वापसी करने का इससे बेहतर तरीका और कोई नहीं हो सकता।"

End of Feed