ऑटो न्यूज़

Tiago EV Price Hike: Tata ने बढ़ाई नई-नवेली Tiago Electric की कीमत, जानें अब कितने में मिलेगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 10, 2023, 12:34 PM IST

Tata Motors ने कुछ समय पहले भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार 8.49 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च की थी. हालांकि ये खास कीमत थी जिसे 30,000 ग्राहकों तक सीमित रखा था, अब ईवी के दाम 20,000 रुपये बढ़ा दिए गए हैं.

Image

कंपनी ने खास कीमत को खत्म करते हुए नई टिआगो इलेक्ट्रिक के दाम में 20,000 रुपये का इजाफा कर दिया है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा टिआगो ईवी की कीमत बढ़ी
  • 20,000 रुपये तक बढ़ाए गए दाम
  • 30,000 ग्राहकों को दी खास कीमत

Tata Tiago EV Price Hike: टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले ही अपनी सबसे सस्ती कार टिआगो का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च किया है. कंपनी ने 8.49 लाख रुपये इंट्रोडक्टरी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इसे लॉन्च किया था जिसे पहले 10,000 ग्राहकों तक सीमित रखा गया था. बाद में कंपनी ने टिआगो ईवी की ये खास कीमत 20,000 और इसके बाद 30,000 ग्राहकों तक बढ़ा दी. अब कंपनी ने इस खास कीमत को खत्म करते हुए नई टिआगो इलेक्ट्रिक के दाम में 20,000 रुपये का इजाफा कर दिया है. कहने का मतलब इस कार को 30,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं.

जनवरी 2023 से शुरू कर दी डिलीवरी

टाटा मोटर्स ने नई टिआगो ईवी की डिलीवरी जनवररी 2023 से शुरू कर दी है. टाटा मोटर्स का कहना है कि 24 किलोवाट-आवर बैटरी पैक को ग्राहकों की डिमांड के बाद प्राथमिकता से तैयार किया जा रहा है. कार के साथ कंपनी ने 19.2 किलोवाट-आवर बैटरी पैक भी दिया है जो सिंगल चार्ज में 250 किमी तक रेंज देता है, हालांकि ग्राहकों को 315 किमी प्रति चार्ज वाला बैटरी पैक पसंद आ रहा है. इसे घर में या फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है. डीसी फास्ट चार्जर से ये कार 57 मिनट में 10-80 फीसदी चार्ज हो जाती है.

6 सेकंड से कम में 60 किमी/घंटा

टाटा मोटर्स ने टिआगो ईवी के अगले हिस्से में ईवी ग्रिल लगाई है जो दिखने में खूबसूरत है, इसके अलावा केबिन में लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है. टिआगो ईवी में 4 ड्राइविंग मोड्स मिले हैं जिससे ये इलेक्ट्रिक हैचबैक स्पोर्ट मोड में 0-60 किमी/घंटा रफ्तार सिर्फ 5.7 सेकंड में पकड़ लेती है. इलेक्ट्रिक हैचबैक को किफायती जरूर बनाया गया है लेकिन इसके फीचर्स में कोई कमी नहीं आई है. यहां स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी मिली है.

हार्मन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8 स्पीकर्स

इस कार के अगले हिस्से में जोरदार कॉस्मैटिक बदलाव दिए गए हैं जिससे पहली झलक में ही आप जान जाते हैं कि ये टिआगो ईवी है. टाटा ने नई ईवी के इंटीरियर को भी बहुत आकर्षक बनाया है. यहां ग्राहकों को गियर नॉब नहीं मिलेगा और पैडल भी सिर्फ ब्रेकिंग और एक्सेलरेशन के लिए है. टाटा ने टिआगो ईवी में 8 स्पीकर्स दिए हैं और कार के केबिन में सहूलियत के लिए हार्मन का इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article