Tata Tiago 6 Lakh Sales: टाटा टियागो मिडिल क्लास की फेवरेट कारों में एक है। अब टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती कार टियागो की 6 लाख यूनिट देश में बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि टिआगो की अंतिम 1 लाख यूनिट टाटा मोटर्स ने सिर्फ 16 महीनों में बेच डाली हैं। फिलहाल टाटा टिआगो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये है। कंपनी भारत में टिआगो के कई अवतार बेच रही है जिसमें पेट्रोल और इलेक्ट्रिक के बाद इलेक्ट्रिक वर्जन को भी ग्राहकों की दमदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
टिआगो की अंतिम 1 लाख यूनिट टाटा मोटर्स ने सिर्फ 16 महीनों में बेच डाली हैं।
तीनों फॉर्मेट में हिट है टाटा टिआगो
टाटा टिआगो के पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों पावरट्रेन मार्केट में खूब पसंद की जा रही हैं। कार के पेट्रोल और सीएनजी मॉडल में 1.2-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है, ये इंजन 84 बीएचपी ताकत और 113 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। टाटा ने इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिए हैं। सीएनजी मॉडल के साथ सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है जो सीएनजी मोड में इंजन की ताकत घटकर 72 बीएचपी और 95 एनएम पीक टॉर्क रह जाती है।
सिंगल चार्ज 315 किमी तक रेंज
टाटा टिआगो ईवी की बात करें तो ये दो बैटरी पैक के साथ उपलब्ध कराई जा रही है। छोटे बैटरी पैक में 19.2 किलोवाट-आर ताकत मिलती है जो इसे 250 किमी रेंज देती है, वहीं दमदार बैटरी पैक 24 किलोवाट-आर का है जिसके सिंगल चार्ज में 315 किमी तक चलने का दावा किया जा रहा है। छोटा बैटरी पैक 45 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर वाला है जो 110 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं दमदार बैटरी पैक 55 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो 114 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।
