ऑटो न्यूज़

Tata Motors तमिलनाडु में खोल रही नया प्रोडक्शन प्लांट, 9,000 करोड़ रुपये का निवेश

Tata Motors New Production Plant: टाटा मोटर्स के इस संयंत्र पर 9,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस परियोजना का भूमिपूजन समारोह चेन्नई से लगभग 115 किलोमीटर दूर इस जिले के पनपक्कम में आयोजित किया गया। इस सुविधा से 5,000 नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

Image

इस सुविधा से 5,000 नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु में बन रहा नया टाटा प्लांट
  • 9,000 करोड़ रुपये निवेश से बनेगा
  • 5,000 लागों को रोजगार देगा प्लांट!

Tata Motors New Production Plant: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को यहां प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की एक नई विनिर्माण सुविधा की आधारशिला रखी। इस संयंत्र पर 9,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस परियोजना का भूमिपूजन समारोह चेन्नई से लगभग 115 किलोमीटर दूर इस जिले के पनपक्कम में आयोजित किया गया। इस सुविधा से 5,000 नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

भूमिपूजन में शामिल हुए ये लोग

मुख्यमंत्री के अलावा, द्रमुक के वरिष्ठ मंत्री दुरई मुरुगन, टीआरबी राजा, मुख्य सचिव एन मुरुगनंदम और टाटा संस लिमिटेड के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भूमिपूजन समारोह में भाग लिया। इस मौके पर स्टालिन ने टाटा मोटर्स की तमिलनाडु में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना पर प्रसन्नता जताई।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

स्टालिन ने कहा, “तमिलनाडु न केवल भारत में काम करने वाली बड़ी कंपनियों के लिए बल्कि बहुराष्ट्रीय निगमों के लिए भी पहला निवेश गंतव्य है। हम इस कार्यक्रम में चंद्रशेखरन की उपस्थिति से प्रसन्न हैं। नमक्कल जिले से आने वाले और विश्वस्तर पर प्रसिद्ध कंपनी का नेतृत्व करने वाले चंद्रशेखरन राज्य के लिए गौरव की बात हैं।” टाटा मोटर्स ने संयंत्र स्थापित करने के लिए मार्च में सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article