ऑटो न्यूज़

Tata Altroz और Punch के CNG वेरिएंट का इंतजार खत्म, इस समय लॉन्च होंगी ये कारें

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 4, 2023, 03:53 PM IST

Tata Motors ने Auto Expo 2023 में अपनी दो पॉपुलर कारों Punch और Altroz के CNG वेरिएंट शोकेस किए थे. अब इनके भारत में लॉन्च की जानकारी सामने आ गई है. कंपनी इन दोनों सीएनजी मॉडल्स को जून 2023 में लॉन्च करेगी.

Image

जून 2023 में टाटा मोटर्स अल्ट्रोज और पंच सीएनजी की बिक्री शुरू करेगी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा अल्ट्रोज और पंच CNG
  • भारत में जल्द लॉन्च होंगी कारें
  • Auto Expo 2023 में हुईं शाकेस

Tata Altroz And Punch CNG Launch Details: टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में अल्ट्रोज और पंच के सीएनजी वेरिएंट से पर्दा हटाया है और अब कंपनी ने इन दोनों सीएनजी मॉडल्स के भारत में लॉन्च की जानकारी भी दे दी है. रिपोर्ट में सामने आया है कि जून 2023 में टाटा मोटर्स अल्ट्रोज और पंच सीएनजी की बिक्री शुरू करेगी. इन दोनों कारों के साथ जल्द ही टाटा मोटर्स के सीएनजी पोर्टफोलियो में चार कारें उपलब्ध होंगी जो फैक्ट्री फिटेड यूनिट के साथ आती हैं. दिखने में टाटा पंच और अल्ट्रोज सीएनजी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि ये दोनों सीएनजी बैज के साथ आने वाली हैं.

Tata Altroz CNG

Tata Altroz CNG

कितनी खास है टाटा पंच सीएनजी

टाटा मोटर्स ने पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट को 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर इंजन दिया है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है. स्टैंडर्ड मॉडल में ये इंजन 86 एचपी और 113 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं सीएनजी मॉडल में ये ताकत घटकर 77 एचपी और 97 एनएम रह जाती है. बता दें कि टाटा अल्ट्रोज और पंच सीएनजी को सीधे सीएनजी पावर पर स्टार्ट किया जा सकता है और ये फीचर मुकाबले की किसी कार में फिलहाल उपलब्ध नहीं कराया गया है.

अल्ट्रोज सीएनजी भी इतनी दमदार

टाटा पंच सीएनजी की तर्ज पर कंपनी ने अल्ट्रोज सीएनजी के साथ भी यही इंजन दिया है जो 77 एचपी ताकत जनरेट करता है. इस प्रीमियम हैचबैक के साथ नया डुअल-सिलेंडर सीएनजी सेटअप मिला है जिसकी मदद से ग्राहकों को सामान रखने के लिए भी खूब जगह मिलने वाली है. टाटा पंच में भी इतना बूटस्पेस दिया गया है कि ग्राहकों को सीएनजी मॉडल के सबसे बड़े ड्रॉबैक की चिंता नहीं होगी. बता दें कि फीचर्स के मामले में अल्ट्रोज और पंच सीएनजी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article