Tata ने लॉन्च कर दी सबसे सस्ती ईवी, शुरुआती कीमत 7 लाख से भी कम

टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों के लिए 7 लाख रुपये से कम कीमत पर नई Tata Tiago EV लॉन्च कर दी है।

Tata Motors ने अपने ग्राहकों के लिए Tata Tiago EV Facelift लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को ज्यादा आधुनिक डिजाइन, नए फीचर्स और अपडेटेड टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसे BaaS यानी Battery-as-a-Service मॉडल के साथ भी पेश किया है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत काफी किफायती रखने की कोशिश की गई है।

2026 Tata Tiago EV Facelift

2026 Tata Tiago EV Facelift

कितनी है कीमत

Tata Tiago EV Facelift की शुरुआती कीमत BaaS मॉडल के तहत 4.69 लाख रुपये रखी गई है। इस मॉडल में ग्राहक को बैटरी अलग से सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए इस्तेमाल करनी होगी। माना जा रहा है कि इस कदम से इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआती खरीद लागत कम करने में मदद मिलेगी और ज्यादा ग्राहक EV सेगमेंट की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

End of Feed