Tata Curvv Waiting Period: 2 सितंबर 2024 को टाटा ने भारत की पहली देसी कूप कार, टाटा कर्व लॉन्च की थी। टाटा कर्व को भारत में 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। कार का धाकड़ लुक और धांसू फीचर्स देखकर लोग इस कार का इंतजार बहुत ही बेसब्री से कर रहे थे। लोगों की बेसब्री का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अभी कार को लॉन्च हुए बस 10 दिन ही हुए हैं और कार का वेटिंग पीरियड 2 महीने पहुंच चुका है। अगर आप भी दिवाली पर टाटा कर्व खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको भी अभी इस कार को बुक कर लेना चाहिए।
किस वेरिएंट का कितना इंतजार
आइये आपको बताते हैं कि टाटा कर्व के किस वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको कितना इंतजार करना होगा। 120 हॉर्सपावर जनरेट करने वाले टर्बो पेट्रोल और डीजल के मैन्युअल ट्रांसमिशन मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो फिलहाल आपको 4 हफ्ते इंतजार करना होगा। वहीं अगर कार का एंट्री लेवल स्मार्ट वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो आपको फौरन बुकिंग करवा लेनी चाहिए क्योंकि कार के इस मॉडल का वेटिंग पीरियड 2 महीने पहुंच चुका है। अगर कार का टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट या 125 हॉर्सपावर वाला टर्बो पेट्रोल मैन्युअल वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो आपको 6 हफ्ते इंतजार करना होगा। 125 हॉर्सपावर जनरेट करने वाले टर्बो पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के लिए आपको फिलहाल 2 महीने का इंतजार करना पड़ेगा।
कर्व EV का वेटिंग पीरियड हुआ कम
जहां एक तरफ कर्व के इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) वाले वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड बढ़ गया है, वहीं कर्व EV के वेटिंग पीरियड में कमी हुई है। कर्व EV का वेटिंग पीरियड कम होकर अब सिर्फ 1 महीने का रह गया है। आपको बता दें कि लॉन्च के फौरन बाद कर्व EV के वेटिंग पीरियड में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला था और यह 2 महीने पर पहुंच गया था। भारत में टाटा कर्व का मुकाबला किआ सेल्टोस, सिट्रोएन बसाल्ट और ह्युंदे क्रेटा जैसी कारों से मुकाबला करेगी।
