इंतजार हुआ खत्म, बहुत आकर्षक दाम पर TATA ने लॉन्च की नई Curvv SUV

New Tata Curvv Launched In India: टाटा मोटर्स ने लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद अब नई कर्व एसयूवी भारत में लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। इसके साथ खूब सारे फीचर्स और दमदार नया इंजन दिया गया है। ये काफी आकर्षक कीमत पर पेश की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कर्व कूपे एसयूवी भारत में लॉन्च
  • जोरदार फीचर्स से लोडेड है इंटीरियर
  • 9.99 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत

New Tata Curvv Launched In India: टाटा मोटर्स ने भारत में नई कर्व एसयूवी लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10 लाख रुपये है। कंपनी ने इसे कुल 8 वेरिएंट्स - स्मार्ट, प्योर प्लस, प्योर प्लस एस, क्रिएटिव, क्रिएटिव एस, क्रिएटिव प्लस एस, अकंप्लिश्ड एस और अकंप्लिश्ड प्लस ए में लॉन्च किया है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 17.69 लाख तक जाती है। पिछले महीने ही कंपनी ने इस कार का इलेक्ट्रिक अवतार पेश किया था और अब इसके पेट्रोल-डीजल वेरिएंट की बिक्री शुरू हो गई है। दिखने में नई टाटा कर्व इसके इलेक्ट्रिक वर्जन जैसी ही है, हालांकि इंजन के हिसाब से किए गए बदलाव आपको यहां देखने को मिलेंगे।

Tata Curvv SUV Launched In India At Attractive Price

New Tata Curvv SUV के टॉप मॉडल की कीमत 17.69 लाख तक जाती है

कितना खास है केबिन

नई टाटा कर्व के केबिन में घुसते ही आपको एक प्रीमियम एसयूवी वाला फील मिलता है। इसका इंटीरियर खूबसूरती से तैयार किया गया है और डैशबोर्ड बिना ताम-झाम वाला, लेकिन जोरदार है। टॉप मॉडल की बात करें तो इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9 स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम, वॉइस असिस्ट वाली पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट, जेश्चर कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और इन बिल्ट एयर प्यूरिफायर मिला है। इसके अलावा 6-वे पावर्ड सीट और 360 डिग्री सराउंड कैमरा भी मिला है।

End of Feed