टाटा वापस ला रही है सिएरा, इस बार इलेक्ट्रिक होगा अवतार, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा, इलेक्ट्रिक कारों के मामले में देश की अग्रणी कंपनियों में से एक है। साल 2000 में टाटा की सिएरा SUV आती थी जिसे लोग काफी पसंद करते थे। अब हाल ही में कंपनी ने फैसला किया है कि वह सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में वापस लेकर आएगी। आइये जानते हैं कि कार में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

Tata Sierra EV: भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा देश में इलेक्ट्रिक कारों के मामले में काफी अग्रणी कंपनी है। हाल ही में कंपनी की पंच ईवी और नैक्सॉन ईवी को भारत NCAP से 5 स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है। दूसरी तरफ टाटा ने घोषणा कर जानकारी दी है कि साल 2026 में वह अपनी सिएरा SUV को वापस लॉन्च करने जा रही है। आपको बता दें कि सिएरा, टाटा द्वारा साल 2000 में लॉन्च की गई थी और इस कार को लोगों ने काफी पसंद किया था। टाटा अब एक बार फिर सिएरा पर दांव खेलने जा रही है। लेकिन इस बार कंपनी सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करेगी और यह एक 5 दूर SUV होगी। जबकि ओरिजनल सिएरा में 3 दरवाजे ही होते थे।

Tata Sierra EV

टाटा वापस ला रही है सिएरा, इस बार इलेक्ट्रिक होगा अवतार, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

टाटा की इलेक्ट्रिक कार सीरीज

End of Feed