Tata Sierra EV: भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा देश में इलेक्ट्रिक कारों के मामले में काफी अग्रणी कंपनी है। हाल ही में कंपनी की पंच ईवी और नैक्सॉन ईवी को भारत NCAP से 5 स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है। दूसरी तरफ टाटा ने घोषणा कर जानकारी दी है कि साल 2026 में वह अपनी सिएरा SUV को वापस लॉन्च करने जा रही है। आपको बता दें कि सिएरा, टाटा द्वारा साल 2000 में लॉन्च की गई थी और इस कार को लोगों ने काफी पसंद किया था। टाटा अब एक बार फिर सिएरा पर दांव खेलने जा रही है। लेकिन इस बार कंपनी सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करेगी और यह एक 5 दूर SUV होगी। जबकि ओरिजनल सिएरा में 3 दरवाजे ही होते थे।
टाटा की इलेक्ट्रिक कार सीरीज
टाटा फिलहाल अपनी इलेक्ट्रिक कारों की सीरीज पर काम कर रही है जिसे अविन्या नाम दिया गया है। अविन्या सीरीज के तहत ही सिएरा EV को भी लॉन्च किया जाएगा और यह इस सीरीज की पहली कार हो सकती है। टाटा सिएरा पहली बार साल 2020 के ऑटो-एक्सपो में नजर आई थी और तब इस कार को 5 डोर मॉडल में पेश किया गया था। 2020 में यह कार काफी हद तक प्रोडक्शन के लिए तैयार नजर आ रही थी।
हैरियर वाले प्लेटफॉर्म पर ही बनेगी सिएरा
टाटा सिएरा को बनाने के लिए एक्टि.ईवी प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल किया जाएगा। आपको बता दें कि यह वही प्लेटफॉर्म है जिसपर फिलहाल टाटा पंच ईवी को बनाया जाता है और इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हैरियर EV में भी किया जाएगा। फिलहाल टाटा सिएरा के फीचर्स या फिर इसके डिजाईन को कुछ भी साफ नहीं है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार नई सिएरा में 90 के दशक वाली सिएरा की झलक देखने को मिल सकती है।
