ऑटो न्यूज़

जनवरी 2025 से महंगी हो जाएंगी Tata और Kia Cars, बाकी निर्माता भी बढ़ा रहे दाम

Tata And Kia Cars To Be Costly: टाटा मोटर्स अगले महीने से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने बयान में कहा कि कच्चे माल की लागत और मुद्रास्फीति में वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए वह वाहन कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। किआ इंडिया भी 1 जनवरी से अपनी कारों की कीमत में दो प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी।

Image

जनवरी 2025 से प्रभावी होने वाली यह मूल्य वृद्धि मॉडल और उनके संस्करणों के आधार पर अलग-अलग होगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कारें खरीदना होगा महंगा
  • किआ कारें भी अब पड़ेंगी महंगी
  • जनवरी 2025 से बढ़ेंगी कीमत

Tata And Kia Cars To Be Costly: घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि वह अगले महीने से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने बयान में कहा कि कच्चे माल की लागत और मुद्रास्फीति में वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए वह वाहन कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। बयान के मुताबिक, जनवरी, 2025 से प्रभावी होने वाली यह मूल्य वृद्धि मॉडल और उनके संस्करणों के आधार पर अलग-अलग होगी। इसके अलावा किआ इंडिया ने भी 1 जनवरी 2025 से अपनी सभी कारों की कीमत में दो प्रतिशत तक बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है।

सभी कंपनियां बढ़ा रहीं दाम

इसके पहले मारुति सुजुकी, हुंदै, महिंद्रा एंड महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर सहित कई वाहन विनिर्माता कंपनियां भी अगले महीने से वाहन की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं। लक्जरी वाहन निर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया, ऑडी और बीएमडब्ल्यू ने भी लागत और परिचालन व्यय में वृद्धि का हवाला देते हुए जनवरी से कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। बता दें कि वाहन निर्माताओं के बीच ये एक ट्रेंड बन गया है जब हर कैलेंडर ईयर या वित्त वर्ष बदलते के पहले या तुरंत बाद गाड़ियों की कीमतें बढ़ा दी जाती हैं। सभी कंपनियों का कारण भी एक लागत मूल्य में बढ़ोतरी होता है।

किआ ने भी बढ़ाई कीमत

किआ इंडिया ने जनवरी से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि करने की सोमवार को घोषणा की। मोटर वाहन विनिर्माता ने बयान में कहा, एक जनवरी, 2025 से प्रभावी मूल्य वृद्धि मुख्य रूप से जिंस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता वाली प्रौद्योगिकी से लैस उन्नत वाहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि, प्रतिकूल विनिमय दरों और कच्चे माल की लागत में वृद्धि से आवश्यक मूल्य समायोजन अपरिहार्य हो गया है।’

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article