ट्रंप के टैरिफ से ऑटोमोबाइल सेक्टर में घबराहट, BMW और मर्सिडीज ने जोड़े हाथ

लक्जरी कार विनिर्माताओं- BMW और मर्सिडीज-बेंज ने बृहस्पतिवार को कम टैरिफ और व्यापार बाधाओं के आधार पर अधिक मुक्त व्यापार का आह्वान किया। दोनों कंपनियों ने कहा कि यह सभी के लिए फायदेमंद होगा। आर्थिक वृद्धि और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए खुली और निष्पक्ष व्यापार नीतियां आवश्यक हैं।

Tariff News Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ वॉर को तेज करने के साथ भारत में जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माताओं- BMW और मर्सिडीज-बेंज ने बृहस्पतिवार को कम टैरिफ और व्यापार बाधाओं के आधार पर अधिक मुक्त व्यापार का आह्वान किया। दोनों कंपनियों ने कहा कि यह सभी के लिए फायदेमंद होगा। ग्लोबल स्तर पर अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर लगाए जाने वाले उच्च टैरिफ को लेकर ट्रंप प्रशासन ने लगभग 60 देशों पर जवाबी टैरिफ लगाया है। इसके तहत अमेरिका ने बुधवार को भारत पर 26% का जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा करते हुए कहा कि भारत, अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर उच्च इम्पोर्ट टैरिफ लगाता है।

Tariff News Today

ट्रंप के टैरिफ से ऑटोमोबाइल सेक्टर में घबराहट

मुक्त व्यापार है जरूरी

हालांकि, वाहन और वाहन के पुर्जों के साथ-साथ स्टील और एल्युमीनियम की वस्तुएं पहले से ही धारा 232 के तहत 25% टैरिफ के अधीन हैं। इसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 26 मार्च 2025 को दिए गए आदेश में की थी। ये वस्तुएं नवीनतम आदेश में शामिल नहीं हैं। BMW ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विक्रम पावाह ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हम हमेशा से इस बात पर सहमत रहे हैं और हम हमेशा प्रस्ताव देते रहे हैं कि देशों के साथ अधिक मुक्त व्यापार समझौते होने चाहिए। निश्चित रूप से, यह सही रास्ता है, क्योंकि इस तरह से सभी को लाभ होगा, देश में नई टेक्नोलॉजी आ सकती है। उदाहरण के लिए, भारत बाजारों तक पहुंच बना सकता है। इसलिए यह दोनों पक्षों के लिए फायदे वाली स्थिति है।”

End of Feed