Suzuki Access Electric: भारतीय दोपहिया वाहन मार्केट दुनिया में सबसे बड़ी है और फिलहाल तेजी से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की तरफ बढ़ रही है। आज ऑटो एक्सपो 2025 के दौरान सुजुकी की तरफ से कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, सुजुकी ई-एक्सेस (Suzuki E Access) पेश किया गया है। इस स्कूटर में 3.07 किलोवाट क्षमता वाली बैटरी ऑफर की गई है। पोर्टेबल चार्जर की मदद से इस स्कूटर को 6 घंटे 42 मिनट और फास्ट चार्जर की मदद से 2 घंटे में 12 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। आइये जानते हैं सुजुकी ई-एक्सेस के खास फीचर्स के बारे में सबकुछ।
सुजुकी ई-एक्सेस: रेंज और टॉप स्पीड
सुजुकी ई-एक्सेस को एक बार फुल चार्ज करने पर यह 91 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। सुजुकी ई-एक्सेस एक किलोमीटर के लिए 39 वाट आवर जितनी एनर्जी का इस्तेमाल करता है। सुजुकी एक्सेस में 3 राइड मोड्स मिलते हैं यहां ECO, राइड A और राइड B मोड दिए गए हैं। साथ ही स्कूटर में रिवर्स मोड भी मिलता है। सेफ्टी के लिए स्कूटर में साइड-स्टैंड इंटरलॉक सिस्टम और टिप-ओवर-डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सुजुकी ई-एक्सेस के जबरदस्त फीचर्स
आइये अब आपको सुजुकी ई-एक्सेस के फीचर्स के बारे में बताते हैं। सुजुकी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर में कीलैस एंट्री फीचर मिलता है। इस फीचर की बदौलत आप बिना चाभी के भी स्कूटर चला सकते हैं। साथ ही स्कूटर में TFT एलसीडी स्क्रीन दी गई है और सुजुकी राइड कनेक्ट फीचर की बदौलत आप ब्लूटूथ के माध्यम से अपना स्मार्टफोन भी स्कूटर से कनेक्ट कर पायेंगे। कंपनी द्वारा अभी स्कूटर की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।
