EV startup River launches SUV of Scooters Indie: अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और स्पोर्ट्स बाइक वाला मजा बजट के भीतर आज के जमाने के स्कूटी या स्कूटर में चाहते हैं तब यह आपके काम की खबर हो सकती है। दरअसल, भारतीय ऑटो बाजार में एक भड़कीले लुक वाला स्कूटर आया है। देश के स्टार्ट-अप ने ही इसे लॉन्च किया है और इसे स्कूटर्स का एसयूवी बताया है।
रिवर का इंडी ई-स्कूटर की लोड कैपेसिटी 200 किलो तक की है।
दरअसल, कर्नाटक के बेंगलुरू में रिवर नाम के इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाले स्टार्ट-अप ने इस स्कूटर को लॉन्च किया है। कंपनी ने इंडी को स्कूटर्स का एसयूवी यानी स्पोर्ट्स यूटीलिटी व्हीकल करार दिया है। इंडी को रिवर के रिसर्च एंड डेवलपमेंट फैसिलिटी की ओर से बेंगलुरू में ही डिजाइन किया गया है, जबकि इसकी मैन्युफैक्चरिंग शहर के किनारे बनी रिवर फैक्ट्री में होगी।
चूंकि, यह स्कूटर नए डिजाइन के साथ ऐसे फीचर्स लेकर आया है, जो पहले शायद ही किसी भारतीय स्कूटर में नजर आए हों। रिवर की वेबसाइट के जरिए इसे 23 फरवरी, 2023 से प्री-ऑर्डर बुक किया जा सकता है, जबकि इसकी डिलवरी अगस्त 2023 में शुरू होगी। स्कूटर की कीमत एक लाख 25 हजार रुपए (बेंगलुरू में एक्स-शोरूम दाम) है।
गाड़ी की डिजाइन की बात करें तो इसमें सिग्नेचर टि्वन बीम हेडलैंप्स और यूनीक टेल लैंप डिजाइन दिया गया है, जो ई-स्कूटर को अलग ही लुक देता है। मोटरसाइकिल से प्रेरित इसका क्लिप ऑन हैंडलबार बेहतर हैंडलिंग के साथ स्टेबिलिटी भी मुहैया कराता है। खास बात है कि अगर स्कूटर गिरता है, तब यह उसे पैनल्स को बड़े नुकसान से बचाता है।
एक नजर में जानिए स्कूटर के फीचर्स
- स्कूटर में 55 लीटर का बड़ा स्टोरेज (43 लीटर बूट स्पेस और 12 लीटर ग्लव बॉक्स) है
- ई स्कूटर में 6.7kW की पीक पावर है, जो 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकती है
- इस गाड़ी में 18 डिग्री की ग्रेडेबिलिटी है
- चार किलोवॉट की बैट्री भी दी गई है, जो इको मोड पर 120 किमी तक चल जाती है
- स्कूटर में तीन राइडिंग मोड हैंः ईको, राइड और रश
- स्टैंडर्ड चार्जर की मदद से यह पांच घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है
- गाड़ी में 14 इंच का पहिया है। ऐसा इंडिया के ई-स्क्टूर सेगमेंट में पहली बार हुआ है।
