ऑटो न्यूज़

स्टीलबर्ड ने लॉन्च की हेलमेट की नई विंटेज रेंज, कम कीमत में मिलेगा जोरदार स्वैग

Steelbird New Vintage Helmet: हेलमेट का पॉलिकार्बोनेट (पीसी) एंटी-स्क्रैच कोटेड वाइजर क्रोम फिनिश के साथ आता है, जो इसे टिकाऊ और क्लासिक लुक प्रदान करता है। यह हेलमेट छोटे वाइजर, लंबे वाइजर और बिना वाइजर के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

Image

ये हेलमेट्स मजबूत थर्मोप्लास्टिक शेल से बनाए गए हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • स्टीलबर्ड ने लॉन्च किए नए हेलमेट
  • कम कीमत में मिलेगा विंटेज स्वैग
  • दिखने में सुंदर हाफ-फेस हेलमेट

Steelbird New Vintage Helmet: स्टीलबर्ड ने नई विंटेज हेलमेट्स रेंज – एसबीएच-54, एसबीएच-55 और एसबीएच-56 लॉन्च की है। ये हेलमेट्स उन राइडर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं जो स्टाइल और सुरक्षा दोनों को महत्व देते हैं। ये हेलमेट्स मजबूत थर्मोप्लास्टिक शेल से बनाए गए हैं, जो बेहतर इम्पैक्ट रेसिस्टेंस प्रदान करता है और साथ ही हल्का भी है। हाई-डेंसिटी ईपीएस (एक्सपैंडेड पोलिस्टाइरीन) सामग्री झटकों को प्रभावी तरीके से सोखती है, जिससे राइडर की सुरक्षा बढ़ती है। हेलमेट का पॉलिकार्बोनेट (पीसी) एंटी-स्क्रैच कोटेड वाइजर क्रोम फिनिश के साथ आता है, जो इसे टिकाऊ और क्लासिक लुक प्रदान करता है। यह हेलमेट छोटे वाइजर, लंबे वाइजर और बिना वाइजर के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

959 रुपये से 1,199 रुपये कीमत

हेलमेट के पीछे एक लेदर स्ट्रैप है, जो इसे विंटेज लुक देता है। इसका इंटीरियर न केवल स्टाइलिश है, बल्कि लंबी राइड्स के लिए आरामदायक भी है। क्विक-रिलीज माइक्रो-मेट्रिक बकल की सुविधा इसे पहनने और उतारने को आसान बनाती है। यह हाफ-फेस हेलमेट बेहतर वेंटिलेशन देता है और जरूरी सुरक्षा कवरेज भी सुनिश्चित करता है। यह विंटेज सीरीज़ 959 रुपये से 1,199 रुपये कीमत में उपलब्ध है। यह तीन साइज – मीडियम (580mm), लार्ज (600mm), और एक्स्ट्रा लार्ज (620mm) में आती है, ताकि विभिन्न राइडर्स की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं

स्टीलबर्ड हेलमेट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजीव कपूर ने कहा, "भारत में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और 19 लोगों की जान जाती है, जिसमें से 45% दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों से जुड़ी होती हैं। ऐसे में राइडर्स के लिए यह जरूरी है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें और स्टाइल के साथ कोई समझौता न करें। हमारी एसबीएच विंटेज सीरीज़ के साथ, हम ऐसे हेलमेट्स प्रदान करना चाहते हैं जो न केवल ग्लोबल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर खरे उतरें, बल्कि राइडर्स को एक अलग और आरामदायक डिज़ाइन भी प्रदान करें।"

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article