Skoda Kylaq के ग्राहकों को मिलने लगी डिलीवरी, बेस वेरिएंट की बुकिंग फिर शुरू

Skoda Kylaq Delivery Underway: स्कोडा ने जानकारी दी है कि कायलाक के क्लासिक वेरिएंट की बुकिंग फिर से शुरू हो गई है। स्कोडा ने दिसंबर 2024 में लॉन्च हुई इस की डि लीवरी देना भी अब शुरू कर दिया है। यानी बहुत जल्द आपको सड़कों पर चलती नई स्कोडा काइलैक नजर आने लगेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्कोडा काइलैक की डिलीवरी शुरू
  • बेस वेरिएंट की बुकिंग दोबारा शुरू
  • जल्द सड़कों पर दिखेगी ये एसयूवी

Skoda Kylaq Delivery Underway: स्कोडा ऑटो इंडिया ने ग्राहकों की भारी डिमांड मिलने के बाद हालिया लॉन्च कायलाक एसयूवी के बेस वेरिएंट की बुकिंग लेना बंद कर दिया था। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए स्कोडा को 10 दिन में ही 10,000 बुकिंग्स मिल गई थी। बुकिंग शुरू होने के कुछ ही दिन बाद ये एसयूवी पूरी तरह बिक गई, अब कंपनी ने जानकारी दी है कि कायलाक के क्लासिक वेरिएंट की बुकिंग फिर से शुरू हो गई है। स्कोडा ने दिसंबर 2024 में लॉन्च हुई इस की डि लीवरी देना भी अब शुरू कर दिया है। यानी बहुत जल्द आपको सड़कों पर चलती नई स्कोडा काइलैक नजर आने लगेंगी।

Skoda Kylaq Delivery

कायलाक के क्लासिक वेरिएंट की बुकिंग फिर से शुरू हो गई है

हाल में मिली 5-स्टार रेटिंग

स्कोडा ऑटो इंडिया ने कुछ समय पहले ही नई कायलाक कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च की है और अब इसकी सेफ्टी रेटिंग भी सामने आ गई है। भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम यानी बीएनकैप ने नई कायलाक का क्रैश टेस्ट करके देखा है। इसमें स्कोडा कायलाक को बच्चों और वयस्कों दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। वयस्कों की सेफ्टी के लिए कार को 32 में से 30.88 अंक मिले हैं जो 97 प्रतिशत होते हैं, वहीं बच्चों की सेफ्टी के लिए इसे 49 में से 45 अंक दिए गए हैं जो करीब 92 प्रतिशत है। कुल मिलकार स्कोडा की भारत में सबसे सस्ती कार भी 5-स्टार है।

End of Feed