ऑटो न्यूज़

Bike में मिलने लगे ये संकेत, तो समझ जाइए सर्विसिंग का आ गया है समय

Bike Servicing Signs: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में बाइक हर दूसरे व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई है। रोजाना इस्तेमाल के कारण बाइक के पार्ट्स धीरे-धीरे घिसने लगते हैं, लेकिन इन पर तब तक ध्यान नहीं दिया जाता जब तक बाइक पूरी तरह से चलना बंद न कर दे। जबकि सच्चाई यह है कि बाइक सर्विसिंग की जरूरत को लेकर समय रहते ही कई संकेत देना शुरू कर देती है।

bike servicing signs

बाइक सर्विसिंग की जरूरत के मिलते हैं ये सकेंत (Photo: iStock)

Bike Servicing Signs: बाइक आज के समय में केवल एक साधन नहीं बल्कि हर दूसरे व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। ऑफिस जाने से लेकर कई दूसरे कामों के लिए बाइक को शहर भर में दौड़ाया जाता है। वहीं जब बात बाइक की सर्विसिंग को लेकर आती है तो अक्सर लोग लापरवाह बन जाते हैं। कुछ लोग बाइक की सर्विसिंग को तब तक नजरअंदाज करते रहते हैं, जब तक कि बाइक में कोई बड़ी समस्या सामने न आ जाए। जबकि सच तो यह है कि बाइक सर्विसिंग की जरूरत को लेकर पहले ही खुद संकेत देने लगती है। आइए जानते हैं ये कौन-से संकेत हैं और इन्हें कैसे पहचाना जा सकता है-

इंजन से आने वाली अजीब आवाज

बाइक सर्विसिंग की जरूरत को लेकर इंजन से आने वाली अजीब आवाजों पर ध्यान दे सकते हैं। अगर बाइक चलाते समय इंजन से खड़खड़ाहट, ज्यादा कंपन या असामान्य आवाज आने लगे तो यह इंजन ऑयल बदलने या इंजन चेकअप की जरूरत का संकेत होता है।

माइलेज में कमी

बाइक सर्विसिंग की जरूरत को लेकर दूसरा बड़ा संकेत माइलेज का कम होना है। आपकी बाइक पहले की तुलना में कम एवरेज देने लगी है तो यह खराब एयर फिल्टर, गंदे स्पार्क प्लग या इंजन ट्यूनिंग की समस्या हो सकती है। समय पर सर्विसिंग न होने से ईंधन की खपत बढ़ जाती है।

ब्रेकिंग सिस्टम में समस्या

बाइक सर्विसिंग की जरूरत को लेकर तीसरा बड़ा संकेत ब्रेकिंग सिस्टम में समस्या के रूप में नजर आता है। अगर ब्रेक दबाने पर बाइक ठीक से नहीं रुकती, ब्रेक से आवाज आती है या ब्रेक लीवर बहुत ढीला या सख्त लगने लगे, तो तुरंत ब्रेक सिस्टम की जांच करवानी चाहिए। इसे नजरअंदाज करना दुर्घटना का कारण बन सकता है।

गियर शिफ्ट करने में परेशानी

गियर शिफ्ट करने में परेशानी आना भी बाइक सर्विसिंग की जरूरत का संकेत माना जा सकता है। गियर अटकना, अपने आप न्यूट्रल हो जाना या गियर बदलते समय झटका लगना इस बात का संकेत होता है कि गियर ऑयल या क्लच सिस्टम में समस्या है।

बाइक स्टार्ट होने में परेशानी

बाइक स्टार्ट होने में परेशानी आना या बाइक का बार-बार बंद हो जाना भी बाइक सर्विसिंग की जरूरत का संकेत होता है। यह समस्या बैटरी, फ्यूल सप्लाई या इलेक्ट्रिकल सिस्टम से जुड़ी हो सकती है।

इसके अलावा, अगर आप बाइक चलाते समय असहमज महसूस कर रहे हों जैसे स्टीयरिंग का सही कंट्रोल न रहना या बाइक का एक तरफ झुकना तो यह परेशानी सस्पेंशन या टायर से जुड़ी हो सकती है।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article