ऑटो न्यूज़

Hyundai Motor India को कारण बताओ नोटिस जारी, महाराष्ट्र राज्य कर प्राधिकरण ने भेजा

Show Cause Notice To Hyundai India: ह्यून्दे मोटर इंडिया लिमिटेड को कथित अतिरिक्त ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ दावे के लिए महाराष्ट्र राज्य कर प्राधिकरण से ब्याज सहित पांच करोड़ रुपये से अधिक की मांग के साथ कारण बताओ नोटिस मिला है। ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ या आईटीसी वह कर है जो कोई व्यवसाय खरीद तथा बिक्री पर चुकाता है।

Image

‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ या आईटीसी वह कर है जो कोई व्यवसाय खरीद तथा बिक्री पर चुकाता है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे इंडिया को कारण बताओ नोटिस
  • ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ का बड़ा मामला
  • महाराष्ट्र राज्य कर प्राधिकरण ने भेजा

Show Cause Notice To Hyundai India: ओलो इलेक्ट्रिक के बाद अब ह्यून्दे मोटर इंडिया के खिलाफ भी कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। हालांकि ये नोटिस ह्यून्दे को महाराष्ट्र राज्य कर प्राधिकरण ने भेजा है। ह्यून्दे मोटर इंडिया लिमिटेड को कथित अतिरिक्त ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ दावे के लिए महाराष्ट्र राज्य कर प्राधिकरण से ब्याज सहित पांच करोड़ रुपये से अधिक की मांग के साथ कारण बताओ नोटिस मिला है। ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ या आईटीसी वह कर है जो कोई व्यवसाय खरीद तथा बिक्री पर चुकाता है।

कारण बताओ नोटिस

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने सोमवार 25 नवंबर को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, उसे महाराष्ट्र राज्य कर प्राधिकरण से कारण बताओ नोटिस मिला है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि ‘‘अतिरिक्त आईटीसी का दावा’’ मानदंडों के अनुसार और कंपनी द्वारा भुगतान किए गए आरसीएम (रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म) कर के अनुरूप नहीं है। इसमें कहा गया, ‘‘ कारण बताओ नोटिस में उल्लिखित कुल मांग राशि में कर 2.741 करोड़ रुपये और ब्याज 2.279 करोड़ रुपये का है।’’

कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

एचएमआईएल ने कहा कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायाधिकरण के समक्ष कारण बताओ नोटिस का जवाब दाखिल करेगी। कंपनी ने कहा, ‘‘ इस कारण बताओ नोटिस के कारण कंपनी की वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।’’

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article