News Ki Pathshala: छोटी सी 'चिप' ने कैसे हिला दिया कार बाजार ? -Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2023, 11:57 PM IST

न्यूज की पाठशाला में बात उस छोटी सी चिप का चैप्टर जिसने बड़ी-बड़ी कार कंपनियों हिला दिया है...इस चिप की कमी की वजह से कारों की सप्लाई अटक गई है...-कारें कंपनी से बाहर नहीं निकल पा रही हैं....लोगों ने एडवांस बुकिंग करवा दी लेकिन डिलिवरी का टाइम आया तो कंपनी कह रही है थोड़ा धैर्य रखिए।आजकल मार्केट में नई-नई टैक्नोलॉजी से लैस कारें आ रही हैं...ऐसे शानदार Ad आते हैं कि आपका मन उस कार को खरीदने का बन जाता है।

chip_car

कार में इस्तेमाल होने वाली सेमीकंडक्टर चिप की कमी की जानकारी सामने आई है

कंपनी का सेल्समैन भी ऐसी टेस्ट ड्राइव करवाता है कि आप एडवांस बुकिंग के लिए चैक निकाल दे देते हैं लेकिन जब कार की डिलिवरी लेने का नंबर आता है तो पता चलता है कि उस कार को मिलने में 12 महीने लगेंगे...कुछ कंपनी तो कहती हैं 2 साल की वेटिंग है....

End of Feed