ऑटो न्यूज़

Royal Enfield लॉन्च करेगी दो नई 350 CC Bikes, इनमें से एक है Bobber

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 13, 2023, 11:03 PM IST

Royal Enfield जल्द मार्केट में दो नई 350 CC मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है जिनमें से एक Bobber स्टाइल की होगी. फिलहाल मार्केट में कंपनी का दबदबा कायम है और ये दोनों नए मॉडल बिक्री में जोरदार इजाफा कर सकते हैं.

Image

रॉयल एनफील्ड दो नई 350 सीसी मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च करने को तैयार है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दो नई बाइक्स ना रही रॉयल एनफील्ड
  • नई जनरेशन बुलेट 350 लॉन्च को रेडी
  • शॉटगन 350 बॉबर भी जल्द लेगी एंट्री

Royal Enfield Upcoming 350 CC Bikes: रॉयल एनफील्ड का दबदबा मार्केट में करीब एक दशक से जारी है और अब कंपनी इस वर्चस्व को ज्यादा मजबूत करने का मन बनाकर चल रही है. जोरदार बिक्री और भारी डिमांड के बाद रॉयल एनफील्ड दो नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने को तैयार है जो 350 सीसी इंजन के साथ आएंगी और बजट में होंगी. इसके अलावा कंपनी 650 सीसी क्षमता वाले इंजन के साथ भी नई दमदार बाइक्स लाने वाली है, लेकिन आज हम आपको क्लासिक 350 के बजट वाली आगामी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल के बारे में बता रहे हैं.

आएंगी दो नई 350 सीसी बाइक

रॉयल एनफील्ड दो नई 350 सीसी मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च करने को तैयार है जिनमें नई जनरेशन बुलेट 350 और शॉटगन 350 बॉबर शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी 5 अन्य नई बाइक्स पर काम कर रही है जो 450 से लेकर 650 सीसी इंजन के साथ मार्केट में पेश की जाएंगी. रॉयल एनफील्ड नई जनरेशन बुलेट के साथ 346 सीसी, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन मिलेगा जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. ये इंजन 20.2 बीएचपी ताकत और 27 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. लुक और डिजाइन में ये लगभग मौजूदा बुलेट जैसी ही होगी.

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 350 बॉबर

कंपनी जल्द देश में नई शॉटगन 350 बॉबर मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है जो शॉटगन 350 नाम से बिकेगी. इसके साथ 346 सीसी का सीसी, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन मिलेगा जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. ये इंजन 20.2 बीएचपी ताकत और 27 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. इसके अलावा बाइक को अलग किस्म का लुक देने के साथ ही सिंगल-चैनल एबीएस भी दिया जा सकता है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है और भारत में इसका मुकाबला जावा पेराक और जावा 42 बॉबर से होगा.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article