ऑटो न्यूज़

News Ki Pathshala: छोटी सी 'चिप' ने कैसे हिला दिया कार बाजार ? -Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2023, 11:57 PM IST
Image

कार में इस्तेमाल होने वाली सेमीकंडक्टर चिप की कमी की जानकारी सामने आई है

न्यूज की पाठशाला में बात उस छोटी सी चिप का चैप्टर जिसने बड़ी-बड़ी कार कंपनियों हिला दिया है...इस चिप की कमी की वजह से कारों की सप्लाई अटक गई है...-कारें कंपनी से बाहर नहीं निकल पा रही हैं....लोगों ने एडवांस बुकिंग करवा दी लेकिन डिलिवरी का टाइम आया तो कंपनी कह रही है थोड़ा धैर्य रखिए।आजकल मार्केट में नई-नई टैक्नोलॉजी से लैस कारें आ रही हैं...ऐसे शानदार Ad आते हैं कि आपका मन उस कार को खरीदने का बन जाता है।

कंपनी का सेल्समैन भी ऐसी टेस्ट ड्राइव करवाता है कि आप एडवांस बुकिंग के लिए चैक निकाल दे देते हैं लेकिन जब कार की डिलिवरी लेने का नंबर आता है तो पता चलता है कि उस कार को मिलने में 12 महीने लगेंगे...कुछ कंपनी तो कहती हैं 2 साल की वेटिंग है....

सेमीकंडक्टर चिप की वजह से कार की सप्लाई रुकी हुई हैं

ग्राहक बोलता है कि 2 साल में तो मेरा बच्चा भी बड़ा हो जाएगा भाई...- कुछ लोग कहते हैं कि भारत के बाज़ार में तो हर 6 महीने में नई टैक्नोलॉजी वाली कार आ जाती है लेकिन ये अकेले आपके साथ नहीं है लगभग हर कार कंपनी का यही हाल है... कारें डिलिवरी के लिए तैयार हैं लेकिन सेमीकंडक्टर चिप की वजह से कार की सप्लाई रुकी हुई हैं।

चिप की कमी की वजह से भारत में कारों के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है

कार कंपनियां भी क्या करें उन्हें भी आगे से सेमीकंडक्टर की सप्लाई नहीं मिल रही है जो कार को सुरक्षा और सुविधा से लैस बनाती हैं,सेमीकंडक्टर वाली चिप की कमी की वजह से भारत में कारों के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है जबकि इन कारों को ज़बरदस्त मांग है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article