अब मचेगा भौकाल.. रॉयल एनफील्ड सुपर मीटिओर 650 लॉन्च को तैयार, टीजर जारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 12:07 PM IST

Royal Enfield 8 नवंबर को EICMA 2022 में अपनी नई Sueper Meteor 650 से पर्दा हटाने वाली है. कंपनी ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है जिसमें नई मोटरसाइकिल के स्टाइल, डिजाइन और फीचर्स की काफी जानकारी मिली है.

KEY HIGHLIGHTS
  • नई रॉयल एनफील्ड मीटिओर 650
  • 8 नवंबर को पेश की जाएगी बाइक
  • दिसंबर या जनवरी तक होगी लॉन्च

Royal Enfield Super Meteor 650: रॉयल एनफील्ड कई नई मोटरसाइकिल देश में जल्द लॉन्च करने वाली है जिनमें से पहली का टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है. इसका नाम रॉयल एनफील्ड सुपर मीटिओर 650 है जिसका भारतीय ग्राहकों को लंबे समय से इंतजार था. कंपनी नई सुपर मीटिओर 650 को ईआईसीएमए 2022 में 8 नवंबर को पेश करने वाली है. सूत्रों की मानें तो नई मोटरसाइकिल के लिए डीलरशिप को ट्रेनिंग देने का काम रॉयल एनफील्ड शुरू कर चुकी है और संभावित रूप से इसे दिसंबर 2022 या जनवरी 2023 तक लॉन्च कर दिया जाएगा.

Royal Enfield Super Meteor 650

कंनी नई Super Meteor 650 को EICMA 2022 में 8 को ेश ने ली

मिलेगा दमदार इंजन और 6 गियर्स

रॉयल एनफील्ड सुपर मीटिओर 650 क्रूजर मोटरसाइकिल है जिसकी कीमत इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 से ज्यादा होगी. इस बाइक के साथ 648 सीसी, फ्यूल इंजेक्टेड, फोर-स्ट्रोक, पैरेलल ट्विन इंजन मिलेगा जो एयर कूल्ड तकनीक वाला है. ये इंजन 47 एचपी और 52 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी सुपर मीटिओर के इंजन को 6 गियर्स से लैस करने वाली है. बता दें कि नई मोटरसाइकिल की स्टाइल और डिजाइन बहुत कुछ इसके कम दमदार मॉडल मीटिओर 350 से मिलती-जुलती होगी.

End of Feed