दिवाली से ठीक पहले रॉयल एनफील्ड का बड़ा धमाका, नई हिमालयन 450 होगी लॉन्च!

Royal Enfield लगातार नई Himalayan 450 मोटरसाइकिल की टेस्टिंग देश की सड़कों पर कर रही है। ताजा जानकारी के हिसाब से कंपनी नई बाइक को त्योहारों के सीजन यानी नवंबर 2023 में कहीं लॉन्च कर सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450
  • नवंबर 2023 में लॉन्च हो सकती है
  • लगातार हो रही है इसकी टेस्टिंग

Royal Enfield Himalayan 450 Spotted: रॉयल एनफील्ड त्योहारों के सीजन में बड़ा धमाका करने वाली है। कंपनी नई हिमालयन 450 मोटरसाइकिल ला रही है जो संभवतः नवंबर 2023 में लॉन्च की जाएगी। नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की रिव्यू राइड 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2023 को होने वाली है और इसे हिमाचल प्रदेश के मनाली में चलाने का मौका मिलेगा। लंबे समय से कंपनी नई बाइक की टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर कर रही है और अब ये लॉन्च के लिए तैयार नजर आ रही है। अनुमान है कि नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 नवंबर में ही लॉन्च की जाएगी।

2023 Royal Enfield Himalayan 450

अनुमान है कि नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 नवंबर में ही लॉन्च की जाएगी

दिखने में मौजूदा बाइक जैसी

टेस्टिंग के दौरान नई हिमालयन 450 को कई बार देखा जा चुका है, साफ है कि लुक के मामले में बाइक मौजूदा हिमालयन जैसी ही होगी। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 के साथ बड़े साइज का विंडस्क्रीन मिलने वाला है, वहीं इसका अगला मडगार्ड किसी पंछी की चोंच सा नजर आ रहा है। इस नई मोटरसाइकिल का टीजर भी कंपनी ने जारी कर दिया है और ये रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक होगी। फीचर्स की बात करें तो इसके साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, यूएसडी फोर्क्स और नया सिंगल पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा।

End of Feed