ऑटो न्यूज़

कभी देखी है इतने जोरदार लुक वाली रॉयल एनफील्ड, जल्द लॉन्च होगी शॉटगन 650

Royal Enfield बहुत जल्द मार्केट में नई Shotgun 650 मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है जिसे टेस्टिंग के दौरान हाल में देखा गया है। ये दमदार इंजन वाली बाइक एसजी कॉन्सेप्ट पर आधारित है जो दिखने में जबरदस्त है।

Image

मोटरसाइकिल को हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जो रॉयल एनफील्ड की शॉटगन 650 है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ रही नई रॉयल एनफील्ड
  • टेस्टिंग करती दिखी शॉटगन 650
  • जोरदार लुक वाली मोटरसाइकिल

New Royal Enfield Shotgun 650: रॉयल एनफील्ड लगातार एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट भारत में लॉन्च किए जा रही है और हंटर 350 के अलावा सुपर मीटिओर और हालिया लॉन्च बुलेट 350 को खूब पसंद की जा रही हैं। एक और दमदार मोटरसाइकिल को हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जो रॉयल एनफील्ड की शॉटगन 650 है। ये नई बाइक रॉयल एनफील्ड एसजी650 कॉन्सेप्ट पर आधारित है और इसे कंपनी की 650 ट्विंस वाले प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी बहुत जल्द मार्केट में नई हिमालयन 450 भी लॉन्च करने वाली है जो ऑफरोड और शहरी दोनों रास्तों के लिए सटीक विकल्प होगी।

दिखने में जोरदार है नई शॉटगन 650

रॉयल एनफील्ड की ये नई मोटरसाइकिल दिखने में बहुत जोरदार है और इसे देखते ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मार्केट में आते ही ये हिट हो जाएगी। शॉटगन 650 के अगले हिस्से में दिए गए यूएसडी फोर्क्स वैसे ही हैं जैसे कुछ समय पहले दिखी सुपर मीटिओर 650 में लगे थे। बाइक के पिछले हिस्से में डुअल शॉक अबजॉर्बर्स दिए गए हैं। बाइक के साथ अलॉय व्हील्स देखने को मिले हैं और संभव है कि ये ट्यूबलेस टायर्स के साथ आएगी। यहां ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है जो संभावित रूप से ट्रिपर नेविगेशन के साथ आएगा।

मिलेगा दमदार पैरेलल-ट्विन इंजन!

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 के साथ पहले से बिक रही कंपनी की बाकी दमदार बाइक्स वाला 648 सीसी पैरेलल-ट्विन इंजल मिलने के आसार हैं। ये इंजन 47 बीएचपी ताकत और 52 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी कोई तकनीकी जानकारी आधिकारिक रूप से मुहैया नहीं कराई है। लंबे समय से भारतीय मार्केट में इस नई मोटरसाइकिल के लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है, इससे पहले कंपनी हंटर 350 और सुपर मीटिओर 650 उतार चुकी है।

TNN Auto Desk
TNN ऑटो डेस्क author

ऑटोमोटिव जगत से जुड़े हर दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबर हम यहां आपको समय पर देंगे। चाहे कारें हों या बाइक्स, इलेक्ट्रिक हो या हाईब्रिड सबके बारे में सच्ची और अच्छी जानकारी आपको लगातार मितली रहेगी।

और पढ़ें
End of Article