Royal Enfield Meteor 350: 2020 से ही दुनिया भर में धड़ाधड़ बिकती आ रही है ये बाइक; जानिए ऐसा क्या है इसमें खास

Royal Enfield Meteor 350: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की सबसे लोकप्रिय मिड-रेंज क्रूजर बाइक, Meteor 350 ने दुनिया भर में 6 लाख यूनिट्स की बिक्री का एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। 2020 में लॉन्च होने के बाद से ही इस बाइक ने अपने रेट्रो लुक और बेहतरीन परफॉर्मेंस से युवाओं को दीवाना बना रखा है।

Royal Enfield Meteor 350: मिड-रेंज क्रूजर बाइक सेगमेंट में Royal Enfield Meteor 350 ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है। कंपनी के अनुसार इस बाइक की नवंबर 2020 में लॉन्च के बाद से अब तक दुनिया भर में 6 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि Meteor 350 न केवल कंपनी की सबसे लोकप्रिय क्रूज़र बाइकों में से एक है, बल्कि 350cc सेगमेंट में किफायती विकल्प भी मानी जाती है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए खास पसंद बन चुकी है जो रोजमर्रा की राइड के साथ-साथ लंबी दूरी की टूरिंग के लिए भी आरामदायक मोटरसाइकिल चाहते हैं। Meteor 350 को Royal Enfield के नए J-series प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था, जो कंपनी की तकनीक में एक बड़ा बदलाव माना जाता है।

Royal Enfield

मिड-रेंज क्रूजर बाइक, Meteor 350 (Photo: Royal Enfield)

J-Series इंजन ने बढ़ाई लोकप्रियता

Meteor 350 की सफलता का एक बड़ा कारण इसका J-series इंजन प्लेटफॉर्म है। इससे पहले Royal Enfield की बाइकों में अलग इंजन लेआउट इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन इस नए प्लेटफॉर्म ने बाइक की परफॉर्मेंस और राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बना दिया। इस बाइक में 349cc का एयर-ऑयल कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसे स्मूद और भरोसेमंद प्रदर्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है। पुराने इंजन की तुलना में इसमें वाइब्रेशन कम किए गए हैं और रिफाइनमेंट बेहतर हुआ है। यही वजह है कि यह बाइक नए राइडर्स के साथ-साथ अनुभवी बाइकर्स के बीच भी लोकप्रिय हो गई है।

End of Feed