ऑटो न्यूज़

वर्ल्ड कप जीत का जश्न Ola के साथ! पेश हुए S1 Pro+ और Roadster X+ के खास Champions Edition

Ola Champions Edition: अगर आप एक क्रिकेट प्रेमी हैं और बाइक का भी शौक रखते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। Ola Electric ने अपने दो लोकप्रिय मॉडलों Ola S1 Pro+ स्कूटर और Ola Roadster X+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का खास Champions Edition लॉन्च किया है। दोनों ही व्हीकल भारत की ICC Men's T20 World Cup जीत का जश्न मनाते हुए पेश किए गए हैं।

Image

OLA ने पेश किए S1 Pro+ और Roadster X+ के Champions Edition (Photo: ola electric)

Ola Champions Edition: Ola Electric ने भारत की हालिया ICC Men's T20 World Cup जीत का जश्न मनाने के लिए अपने दो लोकप्रिय मॉडलों Ola S1 Pro+ स्कूटर और Ola Roadster X+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का खास Champions Edition लॉन्च किया है। यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसे खास डिजाइन और थीम के साथ पेश किया गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को लॉन्च करते समय इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। यानी ग्राहक इसे सामान्य मॉडल की कीमत पर ही खरीद सकते हैं।

क्रिकेट से प्रेरित खास डिजाइन

Champions Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका स्पेशल ब्लू कलर डिजाइन है, जो भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी के रंग से प्रेरित है। इस खास थीम को स्कूटर और मोटरसाइकिल दोनों के बॉडी पैनल और स्टाइलिंग एलिमेंट्स में देखा जा सकता है। इससे ये मॉडल सामान्य वर्जन की तुलना में ज्यादा आकर्षक और अलग नजर आते हैं। कंपनी के अनुसार यह लिमिटेड एडिशन केवल अप्रैल 2026 के अंत तक ही उपलब्ध रहेगा।

Ola S1 Pro+ की परफॉर्मेंस और रेंज

Ola Electric के स्कूटर लाइनअप में S1 Pro+ सबसे टॉप मॉडल माना जाता है। इसमें 5.2 kWh बैटरी पैक*दिया गया है, जो एडवांस 4680 भारत सेल तकनीक पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर लगभग 320 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। इसमें 13 kW का इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है, जो तेज एक्सीलरेशन देता है। कंपनी के अनुसार यह स्कूटर 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.1 सेकंड में पकड़ सकता है। इसकी कीमत लगभग 1.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

Roadster X+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल

Ola ने स्कूटर के साथ-साथ अपनी Roadster X+ इलेक्ट्रिक बाइक का भी Champions Edition पेश किया है। इसमें 9.1 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो कंपनी के अनुसार एक चार्ज में करीब 501 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकता है। इस बाइक में 11 kW का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जो शहर और हाईवे दोनों तरह की राइडिंग के लिए अच्छा प्रदर्शन देता है। यह बाइक 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार लगभग 2.7 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड करीब 125 किमी/घंटा बताई गई है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

लिमिटेड टाइम के लिए ऑफर

कंपनी के अनुसार Champions Edition की बिक्री शुरू हो चुकी है और यह अप्रैल 2026 तक या स्टॉक खत्म होने तक उपलब्ध रहेगा। बिना अतिरिक्त कीमत के इस खास डिजाइन को पेश कर कंपनी ऐसे ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है, जो थोड़ी अलग और खास दिखने वाली इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article