ऑटो न्यूज़

Royal Enfield Meteor 350: 2020 से ही दुनिया भर में धड़ाधड़ बिकती आ रही है ये बाइक; जानिए ऐसा क्या है इसमें खास

Royal Enfield Meteor 350: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की सबसे लोकप्रिय मिड-रेंज क्रूजर बाइक, Meteor 350 ने दुनिया भर में 6 लाख यूनिट्स की बिक्री का एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। 2020 में लॉन्च होने के बाद से ही इस बाइक ने अपने रेट्रो लुक और बेहतरीन परफॉर्मेंस से युवाओं को दीवाना बना रखा है।

Image

मिड-रेंज क्रूजर बाइक, Meteor 350 (Photo: Royal Enfield)

Royal Enfield Meteor 350: मिड-रेंज क्रूजर बाइक सेगमेंट में Royal Enfield Meteor 350 ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है। कंपनी के अनुसार इस बाइक की नवंबर 2020 में लॉन्च के बाद से अब तक दुनिया भर में 6 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि Meteor 350 न केवल कंपनी की सबसे लोकप्रिय क्रूज़र बाइकों में से एक है, बल्कि 350cc सेगमेंट में किफायती विकल्प भी मानी जाती है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए खास पसंद बन चुकी है जो रोजमर्रा की राइड के साथ-साथ लंबी दूरी की टूरिंग के लिए भी आरामदायक मोटरसाइकिल चाहते हैं। Meteor 350 को Royal Enfield के नए J-series प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था, जो कंपनी की तकनीक में एक बड़ा बदलाव माना जाता है।

J-Series इंजन ने बढ़ाई लोकप्रियता

Meteor 350 की सफलता का एक बड़ा कारण इसका J-series इंजन प्लेटफॉर्म है। इससे पहले Royal Enfield की बाइकों में अलग इंजन लेआउट इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन इस नए प्लेटफॉर्म ने बाइक की परफॉर्मेंस और राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बना दिया। इस बाइक में 349cc का एयर-ऑयल कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसे स्मूद और भरोसेमंद प्रदर्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है। पुराने इंजन की तुलना में इसमें वाइब्रेशन कम किए गए हैं और रिफाइनमेंट बेहतर हुआ है। यही वजह है कि यह बाइक नए राइडर्स के साथ-साथ अनुभवी बाइकर्स के बीच भी लोकप्रिय हो गई है।

क्रूजर स्टाइल और आरामदायक राइडिंग

Meteor 350 को खास तौर पर क्रूजर स्टाइल राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें लो सीट हाइट, आगे की ओर लगे फुटपेग्स और चौड़ा हैंडलबार दिया गया है, जो राइडर को आरामदायक राइडिंग पोजीशन देता है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करना भी आसान हो जाता है।

बाइक के फीचर्स भी दमदार

फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Tripper नेविगेशन सिस्टम मिलता है, जो स्मार्टफोन की मदद से टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा देता है। पारंपरिक क्रूजर डिजाइन और आधुनिक तकनीक का यह मिश्रण भी इसकी लोकप्रियता का बड़ा कारण है।

कीमत और वैश्विक बाजार में मांग

भारत में Meteor 350 को Fireball, Stellar, Aurora और Supernova जैसे वेरिएंट्स में बेचा जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.96 लाख रुपए से 2.19 लाख रुपए के बीच है, जो वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होती है। यह बाइक दुनिया के 60 से अधिक देशों में उपलब्ध है, जिससे साफ है कि मिड-कैपेसिटी क्रूज़र बाइकों की वैश्विक मांग लगातार बढ़ रही है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article