Royal Enfield की इन धाकड़ बाइक्स पर अटक जाएगा दिल, कीमत भी है ‘पॉकेट फ्रेंडली’

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 16, 2023, 06:00 PM IST

Royal Enfield ने भारतीय मार्केट में 2023 मॉडल Interceptor 650 और Continental GT 650 लॉन्च कर दी है. इन दोनों दमदार बाइक्स की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 3.03 लाख रुपये और 3.19 लाख रुपये रखी गई है. दिखने में ये दोनों नई बाइक्स बहुत जोरदार हैं.

KEY HIGHLIGHTS
  • Royal Enfield ने लॉन्च की 2 Bikes
  • 2023 रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650
  • रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT 650

Royal Enfield Two New Bikes Launched In India: रॉयल एनफील्ड ने भारत में दो नई और दमदार मोटरसाइकिल लॉन्च की हैं जिनके नाम कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और इंटरसेप्टर 650 हैं. कंपनी ने इस दोनों बाइक्स की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 3.03 लाख और 3.19 लाख रुपये रखी है. रॉयल एनफील्ड की नई इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 की बुकिंग शुरू कर दी गई है. इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक देशभर में किसी भी रॉयल एनफील्ड डीलरशिप पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं. रॉयल एनफील्ड ने 2023 इंटरसेप्टर 650 को चार रंगों में पेश किया है जिनमें दो ब्लैक्ड आउट वेरिएंट शामिल हैं.

2023 Royal Enfield Interceptor 650 And Continental GT 650 Launched In India

दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक देशभर में किसी भी रॉयल एनफील्ड डीलरशिप पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं.

चार रंगों में आई इंटरसेप्टर 650

इन दोनों के नाम ब्लैक रे और बार्सिलोना ब्लू हैं. इसके साथ नए कस्टम डुअल कलर्स - ब्लैक पर्ल और कली ग्रीन शामिल हैं. नई कॉन्टिनेंटल जीटी 650 दो नए ब्लैक्ड आउट वर्जन में पेश की गई है जिनमें स्लिपस्ट्रीम ब्लू और अपेक्स ग्रे शामिल हैं. बाइक के मौजूदा कलर्स की बिक्री भी जारी रखी गई है. दोनों बाइक्स 650 को मिला नया स्विचगिय रॉयल एनफील्ड ने दोनों नई बाइक्स के साथ नया स्विचगियर दिया है, वहीं यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और बिल्कुल नए एलईडी हेडलैंप्स अब सामान्य रूप से मुहैया कराए हैं.

End of Feed