ऑटो न्यूज़

2023 Maruti Suzuki Brezza CNG की बुकिंग हुई शुरू, खूब माइलेज देगी ये SUV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 16, 2023, 07:51 PM IST

Maruti Suzuki ने 2023 Brezza CNG की बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया है जिसे 25,000 रुपये टोकन देकर बुक किया जा सकता है. कंपनी की ये SUV ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर है और इसका CNG वेरिएंट जल्द लॉन्च होगा.

Image

LXi, VXi, ZXi और ZXi+ वेरिएंट्स जल्द CNG विकल्प में भी उपलब्ध होंगे.

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 मारुति सुजुकी ब्रेजा CNG
  • 25,000 रुपये के साथ बुकिंग शुरू
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी ये SUV

2023 Maruti Suzuki Brezza CNG Bookings Open In India: मारुति सुजुकी ने भारतीय मार्केट में नई ब्रेजा CNG के लिए बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया है और इसे जल्द लॉन्च किया जाने वाला है. इसमें दिलचस्पी रखने वाले 25,000 रुपये टोकन के साथ कार की बुकिंग करा सकते हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी आज से करीब 3 या 4 महीने बाद ग्राहकों को नई ब्रेजा की डिलीवरी देना शुरू करेगी. CNG विकल्प को ब्रेजा के सभी वेरिएंट्स में लाया जाएगा, इसका मतलब LXi, VXi, ZXi और ZXi+ वेरिएंट्स जल्द CNG विकल्प में भी उपलब्ध होंगे. मारुति सुजुकी ब्रेजा के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी CNG ऑप्शन दे सकती है.

CNG वाली पहली कॉम्पैक्ट SUV

ब्रेजा एलएक्सआई CNG को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होंगे. बता दें कि ये पहली बार होगा जब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ CNG विकल्प ग्राहकों को मिलेगा, इसके अलावा ब्रेजा पहली कॉम्पैक्ट SUV बनेगी जो CNG में लॉन्च की जाएगी. मौजूदा ब्रेजा के साथ 1.5-लीटर चार-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 102 एचपी और 137 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. यहां स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम भी मिला है. कंपनी ने इस SUV को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है.

एक KG CNG में चलेगी 20 KM!

CNG इंजन के साथ ब्रेजा की ताकत 86 एचपी और 121 एनएम पीक टॉर्क होने का अनुमान है. इसके माइलेज की कोई आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन इसके 19.8 किमी/किग्रा से लेकर 20.15 किमी/किग्रा होने का अनुमान लगाया गया है. मौजूदा ब्रेजा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 13.96 लाख रुपये तक जाती है. CNG वेरिएंट की कीमत पेट्रोल के मुकाबले के ज्यादा होने वाली है. हालिया लॉन्च एस-प्रेसो CNG को मिलाकर फिलहाल कंपनी देश में 10 CNG कारें बेच रही है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article