Royal Enfield Hunter: रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को देश-दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। अगस्त 2022 में कंपनी ने भारत में अपनी एंट्री लेवल बाइक को पेश किया था। इस बाइक का नाम रॉयल एनफील्ड हंटर है और इसे लोगों ने इतना पसंद किया है कि इस बाइक नाम एक नई उपलब्धी जुड़ गई है। बाइक को भारत में 2.5 साल का समय पूरा हो चुका है और इस दौरान बाइक की कुल 5 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं। भारत दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया मार्केट है और इस मार्केट में आमतौर पर 100cc से 150cc की कम्यूटर बाइक्स को ही पसंद किया जाता है। इसीलिए 350cc की क्रूजर बाइक का इतना बेहतरीन प्रदर्शन लोगों की बदलती पसंद को भी दर्शाता है।
Royal Enfield Hunter के नाम नई उपलब्धी
शुरुआत से ही पॉपुलर है हंटर
रॉयल एनफील्ड हंटर लॉन्च होने के बाद से ही भारत में काफी पॉपुलर हुई है। लॉन्च होने के 6 महीने के भीतर ही बाइक ने बिक्री के मामले में 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद 1 साल में बाइक ने बिक्री के मामले में 2 लाख यूनिट्स का आंकड़ा भी पार कर दिया था और अब सिर्फ 2.5 साल के भीतर यह बाइक 5 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। पिछले 1.5 साल में बाइक की 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं और अब यह कंपनी की सबसे बिकाऊ बाइक्स में से भी एक है।
रॉयल एनफील्ड हंटर के खास फीचर्स
रॉयल एनफील्ड की अधिकतर बाइक्स की तरह ही हंटर में भी 349cc का इंजन मिलता है जो 20.2 हॉर्सपावर और 27nm जितना टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही हंटर में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। बाइक में ड्यूल डिस्क ब्रेक सेटअप और ABS भी मिलता है। हंटर की कीमत 1.50 लाख रुपये से 1.75 लाख रुपये के बीच है और रॉयल एनफील्ड की सबसे बिकाऊ बाइक होने के साथ ही यह रॉयल एनफील्ड की सबसे किफायती बाइक भी है।
