ऑटो न्यूज़

टेस्टिंग के दौरान दिखी नई Hyundai Venue, मिल सकते हैं ये धाकड़ फीचर्स

हुंडई वेन्यू एक सब 4 मीटर SUV है जो भारत में काफी पॉपुलर है। कंपनी जल्द ही वेन्यू का नया जनरेशन वाला मॉडल भारत में लॉन्च कर सकती है। हाल ही में इस कार मॉडल को टेस्टिंग के दौरान भारत में पहली स्पॉट किया गया है। भारत में हुंडई वेन्यू का मुकाबला मारूति सुजुकी ब्रेजा, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO और टाटा नैक्सॉन जैसी करों से है।

Image

टेस्टिंग के दौरान दिखी नई Hyundai Venue

Photo : Times Now Digital

Hyundai Venue: दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई की कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है। हुंडई वेन्यू एक सब 4 मीटर SUV है जो भारत में काफी पॉपुलर है। कंपनी जल्द ही वेन्यू का नया जनरेशन वाला मॉडल भारत में लॉन्च कर सकती है। इस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान पहले भी विदेशों में स्पॉट किया जा चुका है, लेकिन हाल ही में इस कार मॉडल को टेस्टिंग के दौरान भारत में पहली स्पॉट किया गया है। आइये जानते हैं कि नई जनरेशन वेन्यू में आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

नई हुंडई वेन्यू के धांसू फीचर्स

हाल ही में नजर आए टेस्टिंग मॉडल में इंटीरियर तो स्पॉट नहीं किया जा सका लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार के इंटीरियर में अधिकांश फीचर्स क्रेटा फेसलिफ्ट वाले देखने को मिल सकते हैं। नया डैशबोर्ड और साथ ही कैबिन का डिजाइन भी नया हो सकता है। साथ ही यह भी खबर आ रही है कि नई हुंडई वेन्यू को 1.0 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर के कप्पा इंजन, और 1.5 लीटर के इंजन ऑप्शंस के साथ भारत में पेश किया जा सकता है।

नई हुंडई वेन्यू का डिजाइन

हुंडई वेन्यू को सबसे पहले साल 2019 में पेश किया गया था। लॉन्च होने के बाद से ही यह कार अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर है। भारत में हुंडई वेन्यू का मुकाबला मारूति सुजुकी ब्रेजा, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO और टाटा नैक्सॉन जैसी करों से है। हाल ही में स्पॉट हुई नई हुंडई वेन्यू का डिजाइन कमोबेश मौजूदा मॉडल जैसा ही है। हालांकि कार में नए डिजाइन वाली टेल लाइट देखने को मिलती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार के अगले हिस्से में मौजूद ग्रिल और हैडलाइट नई क्रेटा जैसी हो सकती हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article