New Royal Enfield Himalayan 452: रॉयल एनफील्ड 7 नवंबर को भारतीय मार्केट में अपनी बिल्कुल नई हिमालयन 452 लॉन्च करने वाली है जिसका देश के ग्राहक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से कंपनी नई बाइक की टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर कर रही है और अब ये लॉन्च के लिए तैयार हो चुकी है। लुक और स्टाइल के मामले में ये मौजूदा हिमालयन 411 के मुकाबले अलग है ही, बल्कि कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो ग्राहकों को नई मोटरसाइकिल के साथ पहली बार मिलने वाले हैं। इसके अलावा मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 पतली भी हो गई है।
मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 पतली भी हो गई है।
दिखने में मौजूदा बाइक जैसी?
टेस्टिंग के दौरान नई हिमालयन 452 को कई बार देखा जा चुका है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 के साथ बड़े साइज का विंडस्क्रीन मिलने वाला है, वहीं इसका अगला मडगार्ड किसी पंछी की चोंच सा नजर आ रहा है। इस नई मोटरसाइकिल का टीजर भी कंपनी ने जारी कर दिया है और ये रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक होगी। फीचर्स की बात करें तो फुल एलईडी लाइटिंग, यूएसडी फोर्क्स और नया सिंगल पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के अलावा 21 इंच मल्टी स्पोक्ड व्हील्स भी मिले हैं।
कितना दमदार होगा इंजन
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 के साथ बिल्कुल नया 451.65 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये दमदार इंजन 8,000 आरपीएम पर 40 एचपी ताकत बनाता है और 45 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। बाइक की आवाज भी बहुत जोरदार आ रही है। बेहतर ऑफरोडिंग के हिसाब से ट्यून किए सस्पेंशन और 6-स्पीड गियरबॉक्स बाइक को मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने नई हिमालयन 450 को शहरी रास्तों के साथ ऑफरोडिंग के लिए तैयार किया है। इसका भार करीब 210 किग्रा है और डिस्प्ले पर टर्न बाय टर्न नेविगेशन भी मिला है।
