ऑटो न्यूज़

सबसे सस्ती Royal Enfield Himalayan 450 जल्द होगी लॉन्च, जानें इसके बारे में

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 18, 2023, 05:30 PM IST

Royal Enfield ने बिल्कुल नई Himalayan 450 के लिए तारीख तय कर दी है और 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2023 को ये बाइक पेश की जाएगी। कंपनी नवंबर में ही नई एडवेंचर बाइक लॉन्च कर सकती है जो सबसे सस्ती होगी।

Image

अनुमान है कि नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 नवंबर में ही लॉन्च की जाएगी।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सस्ती रॉयल एनफील्ड हिमालयन
  • नवंबर 2023 में हो सकती है लॉन्च
  • दिखने में मौजूदा मॉडल जैसी है

Royal Enfield Himalayan 450: रॉयल एनफील्ड 1 सितंबर को भारत में नई बुलेट 350 मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा कंपनी बहुत जल्द बिल्कुल नई हिमालयन 450 भी लॉन्च करने वाली है जिसके लिए कंपनी ने मीडिया इन्वाइट भेज दिया है। नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की रिव्यू राइड 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2023 को होने वाली है और इसे हिमाचल प्रदेश के मनाली में चलाने का मौका मिलेगा। लंबे समय से कंपनी नई बाइक की टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर कर रही है और अब ये लॉन्च के लिए तैयार नजर आ रही है। अनुमान है कि नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 नवंबर में ही लॉन्च की जाएगी।

दिखने में मौजूदा बाइक जैसी

टेस्टिंग के दौरान नई हिमालयन 450 को कई बार देखा जा चुका है, साफ है कि लुक के मामले में बाइक मौजूदा हिमालयन जैसी ही होगी। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 के साथ बड़े साइज का विंडस्क्रीन मिलने वाला है, वहीं इसका अगला मडगार्ड किसी पंछी की चोंच सा नजर आ रहा है। इस नई मोटरसाइकिल का टीजर भी कंपनी ने जारी कर दिया है और ये रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक होगी। फीचर्स की बात करें तो इसके साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, यूएसडी फोर्क्स और नया सिंगल पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा।

कितना दमदार होगा इंजन

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 के साथ 450 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जाएगा। हालांकि अब तक कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की ताकत का आंकड़ा साझा नहीं किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई बाइक का इंजन 40-45 एचपी ताकत और करीब 40 एनएम पीक टॉर्क बनाएगा। बेहतर ऑफरोडिंग के हिसाब से ट्यून किए सस्पेंशन और 6-स्पीड गियरबॉक्स बाइक को मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने नई हिमालयन 450 को शहरी रास्तों के साथ ऑफरोडिंग के लिए तैयार किया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article