ऑटो न्यूज़

रोड पर चुपके से धमाल मचाने आ रही है Royal Enfield की इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कब होगी लॉन्च

Royal Enfield Electric FF C6: कुछ लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Royal Enfield की पहले इलेक्ट्रिक बाइक को चेन्नई की सड़कों पर देखा गया है। कहा जा रहा है कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक का नाम क्रूजर FF C6 होगा। बता दें कि इस बाइक को पिछले साल ही EICMA शोकेस किया गया था।

Image

Royal Enfield FF C6/Photo-AI

Royal Enfield Electric FF C6: Royal Enfield को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। यदि सड़कों पर दहाड़ने वाली बाइक्स की बात हो तो Royal Enfield का नाम पहले आता है। अभी तक कंपनी की साख पेट्रोल इंजन वाली बाइक्स के लिए है लेकिन कंपनी जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लाने वाली है। कुछ लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Royal Enfield की पहले इलेक्ट्रिक बाइक को चेन्नई की सड़कों पर देखा गया है। कहा जा रहा है कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक का नाम क्रूजर FF C6 होगा। बता दें कि इस बाइक को पिछले साल ही EICMA शोकेस किया गया था।

रेट्रो डिजाइन

लीक रिपोर्ट के अनुसार Royal Enfield FF C6 की डिजाइन रॉयल एनफील्ड की क्लासिक बाइक Flying Flea (1942-45) जैसी होगी। इसमें गोल हेडलैम्प के अलावा गिर्डर फोर्क्स और रेट्रो-स्टाइल रियर-व्यू मिरर मिलेगा। सामने आई फोटो के मुताबिक बाइक में बॉडी पैनल काफी कम रखा गया।

बैटरी के साथ कूलिंग

बाइक के बैटरी कंपार्टमेंट को बहुत ही स्टाइलिश बनाया गया है और यह फिन डिजाइन के साथ आता है ताकि गर्मी के मौसम में भी बाइक ठंडी रहे। दावे के मुताबिक Royal Enfield की इलेक्ट्रिक बाइक में 4 से 5kWh की बैटरी होगी जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।

350cc तक का इंजन

वैसे तो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन कहा जा रहा है कि इसके साथ 250cc से 350cc तक का इंजन मिलेगा। एक बार की चार्जिंग के बाद 150 किलोमीटर तक की माइलेज मिलेगी। अन्य प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक की तरह इसमें बेल्ट-ड्राइव सिस्टम होगा जो कि शोर नहीं मचाएगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article